Hrithik Roshan के घर की दीवार पर आई सीलन, तस्वीर देख फैंस ने कही ये बात…

बॉलीवुड सेलिब्रिटी के साथ कुछ भी हो खबरें बन जाती हैं. जी हां चाहे वो सेलिब्रिटी के घर के दीवार की सीलन ही क्यों ना हो. हाल ही में बॉलीवुड के क्रिश यानी की ऋतिक रोशन ने ट्विटर पर अपनी मां पिंकी के साथ नई फोटो शेयर की है. इस फोटो में ह्रितिक अनकी मां के साथ वक्त बिताते हुए नज़र आ रहे हैं.

फोटो को शेयर करते हुए ह्रितिक ने लिखा कि वह इस वक्त अपनी मां के साथ लेजी ब्रेकफास्ट डेट पर हैं. बता दें कि तस्वीर जब से सामने आई है तभी से वायरल हो रही है. तस्वीर की बात करें तो आप देख सकते हैं कि फोटो में दीवार पर सीलन नज़र आ रही है, जिसे देखकर फैंस उसी बारे में बातें कर रहे हैं और मजाकिया तौर पर ह्रितिक को सलाह भी दे रहे हैं.

दरअसल, ह्रितिक ने ट्विटर पर यह फोटो डाली है. उन्होंने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि, ” मां के साथ लेजी ब्रेकफास्ट डेट पर हूं. बुधवार रविवार जैसा लग रहा है और छुट्टी वाली फीलिंग आ रही है. अब जाओ और अपनी मां को भी गले से लगा लो.” इस फोटो में आप देख सकते हैं कि उनकी मां बालकनी में खड़ी दिख रही हैं. वहीं, ऋतिक घर के अंदर से ही अपने फोन से फोटो खींच रहे हैं.

https://twitter.com/BrahmaandKiMaa/status/1438028723953889282?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1438028723953889282%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.vknewsindia.in%2Fentertainment%2Fthere-was-a-dampness-on-the-wall-of-hrithik-roshans-house-seeing-the-picture-the-fans-will-not-be-able-to-stop-laughing-after-hearing-what-they-said-090746%2F

हालांकि ऋतिक जिस जगह से फोटो खींच रहे हैं, वहीं कुछ दूरी पर दीवार पर सीलन नज़र आ रही है. जिसे लेकर सारे लोग अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘गरीबी.’ एक और यूजर ने लिखा, ‘अच्छा लगा देखकर कि स्टार्स जैसे अमीर लोग के घर में भी सीलन की मुसीबत आती है.’ वहीं, एक यूजर ने लिखा, ‘ये सीलन की मुसीबत सबके घर में होती है.’

खबरें और भी हैं...