श्रीराम की जयकारो से गुंजायमान हुआ उन्नाव  

अमित शुक्ला 

उन्नाव।  हिन्दू जागरण मंच द्वारा कल अयोध्या में पूज्य संतो व राट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा आयोजित धर्मसभा के लिए कूच करने से पूर्व जनजागरण संकल्प यात्रा निकाल कर अधिक से अधिक रामभक्तो को अयोध्या पहुचने का किया अह्वान। इस अवसर पर जय श्रीराम व शंखनाद से पूरा माहौल भगवामय हो गया। हिन्दू जागरण मंच के प्रान्तीय मन्त्री व प्रभारी विमल द्विवेदी के नेतृत्व में उन्नाव रामलीला मैदान से लखनऊ बाइपास तक सैकड़ो मोटरसाइकिल व हजारो रामभक्तो के साथ निकाली जनजागरण संकल्प यात्रा इस दौरान कार्यकर्ताओ द्वारा लगातार शंखनाद व जय श्रीराम का उद्घोष होता रहा।

विमल द्विवेदी ने बताया कि धर्मसभा के लिए अयोध्या कूच को लेकर सारी तैयारी पूर्ण हो चुकी है अयोध्या कूच के लिए बसे आज शाम आठ बजे ब्लाक व नगर स्तर पर उपलब्ध रहेंगी जिससे जनपद के लोग अयोध्या की धर्म सभा के लिए चल सकते है। क्योकि ये मन्दिर निर्माण के लिए अंतिम आन्दोलन है अतः हिन्दू समाज खासकर युवा वर्ग को अधिक से अधिक भागीदारी करना आवश्यक है। यात्रा में प्रमुख रूप से मंच के जिलाअध्यक्ष अजय त्रिवेदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आशीष, विश्वहिन्दूपरिषद् से सुरेश पाण्डेय, हिन्दू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष विकास सिंह सेंगर, सफीपुर अध्यक्ष गुड्डू मिश्रा, नगर महामन्त्री धर्मेन्द्र शुक्ला, युवा प्रभारी मनीष अवस्थी, नगर युवा प्रभारी नितेश तिवारी, मन्त्री शुभम कनोजिया, नगर मन्त्री विष्णु गुप्ता, उपाध्यक्ष विष्णुशंकर, शिवम आज़ाद, विकास जयसवाल, उपाध्यक्ष अंशू शुक्ला, आसू सिंह, निखिल बाजपेई, मनोज रावत,  शशांकयादव, क्षितिज तिवारी, हिमान्शुशर्मा, अलोकयादव, शुभमयादव,
अनिकेत विमल, जीतेन्द्र रावत, शानूरावत, करन गुप्ता सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

61 − = 55
Powered by MathCaptcha