विस चुनाव तैयारियों के मद्देनजर नायब तहसीलदार ने किया बूथों का निरीक्षण

अहरौरा (मिर्जापुर)। उत्तर प्रदेश आगामी विधानसभा चुनावों में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान को लेकर तहसीलदार मड़िहान बिन्दुनंदन सिंह ने लेखपाल अरविंद पांडेय के साथ क्षेत्र के कई मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर व ग्रामीणों में जाकर बूथों में मिली खामियों को चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व ही चुस्त दुरूस्त कराने के दिशा निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया गया। प्रशासन ने उत्तर प्रदेश आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

मंगलवार को नायब तहसीलदार मड़िहान ने क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुदारन मुजडीह बाराडीह मदापुर मदारपुर खाजगीपुर सोनपुर के साथ नगर के सत्यानगंज में स्थित कन्यापाठशाला प्राथमिक विद्यालय,श्रीमती गंगा देवी बालिका विद्यालय, नगर पालिका इंटर कॉलेज, जयहिन्द विद्या मंदिर, सेंट एग्नेश स्कूल महुली, प्राथमिक विद्यालय पट्टीकला के सभी बूथों पर बिजली, पंखा, शौचालय, पानी, साफ सफाई से सम्बंधित सुरक्षा के उचित व्यवस्था करने के दिशा निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha