यूपी की बड़ी खबर : भाजपा ने 6 और MLC प्रत्याशियों की घोषणा की, एक क्लिक में देखें लिस्ट


भाजपा ने MLC चुनाव के लिए 6 और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इससे पहले भाजपा ने 30 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। आज यानी पहले चरण के नामांकन के आखिरी दिन भाजपा ने सुल्तानपुर, कानपुर-फतेहपुर, जौनपुर, बस्ती-सिद्धार्थनगर, वाराणसी, मिर्जापुर-सोनभद्र से प्रत्याशियों को उतारा है।

भाजपा ने आज सुल्तानपुर से शैलेंद्र सिंह, कानपुर-फतेहपुर से अविनाश सिंह चौहान, जौनपुर से बृजेश सिंह प्रिंशु, बस्ती-सिद्धार्थनगर से सुभाष यदुवंशी, वाराणसी से डा. सुदामा सिंह पटेल, मिर्जापुर-सोनभद्र से विनीत सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

 इससे पहले भाजपा ने 30 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी।  

खबरें और भी हैं...