जी पी अवस्थी
बेंगलुरु में 16 दिसंबर को हुए अंतरराष्ट्रीय ओपन वेट कराटे टूर्नामेंट में चंदौली जिले के जेबी कराटे क्लब बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया ।
बता दे कि बेंगलुरु में ओपन वेट कैटेगरी कराटे टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था जिसमें भारत, नेपाल ,अफगानिस्तान, और यूएई, की टीम ने भाग लिया था इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में ओपन वेट में रामा सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और इसी वेट में सूर्यकांत ने चौथा स्थान पर कब्जा जमाया जूनियर वेट केटेगरी में जीरो से 55 केजी में दिव्यांश पांडे ने दूसरा स्थान हासिल किया और 55 से 60 केजी में सूर्य देव सोनकर ने अपने प्रतिद्वंदी को हराकर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया और सहजौर की आकांक्षा सिंह को सिंगापुर में हुए टूर्नामेंट में बेस्ट फाइट के लिए उनको सम्मानित किया गया ।
जेबी कराटे क्लब के कोच सेंसी सुनील सिंह ने कहा कि आने वाले अगस्त महीने में मलेशिया में ऑल ओवर फुल कांटेक्ट इंटरनेशनल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा जिसमें से अपने यूपी के दो बच्चे सिलेक्ट किए जाएंगे बच्चों के मुगलसराय आने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया और माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया














