सीतापुर : अवैध अतिक्रमण व चकमार्ग से कब्जा हटवाए जाने की शिकायत

पीडि़त ने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र भेजकर कार्यवाही किये जाने की मांग

संदना-सीतापुर। विकास खण्ड गोंदलामऊ की ग्राम पंचायत जेनापुर में अवैध अतिक्रमण हटवाये जाने को लेकर पीडि़त सन्तोष कुमार पुत्र बाबूराम ने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र भेजकर कार्यवाही किये जाने की मांग की है। पीडि़त ने जनसुनवाई के तहत शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। विकास खण्ड गोंदलामऊ की ग्राम पंचायत जेनापुर निवासी संतोष कुमार पुत्र बाबूराम ने हटवाए जाने अवैध अतिक्रमण व मुक्त कराए जाने ग्राम सभा की जमीन चकमार्ग को मुक्त कराए जाने को लेकर जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री से जन सुनवाई के तहत शिकायत की है। पीडि़त ने गांव में गाटा संख्या 181,182,186 बंजर भूमि तथा चकमार्ग के रूप में दर्ज है।

पीडि़त के गाँव के रामनरेश पुत्र राम सुचित, सुशील, भुल्लू ऊर्फ श्याम किशोर, बड़क्के, महेश पुत्रगण रामनरेश ने जबरन अवैध कब्जा कर रखा है तथा चकमार्ग को जोतकर अपने खेत मे शामिल कर लिया है। लगभग 2 वर्ष पूर्व उपजिलाधिकारी मिश्रिख द्वारा चकमार्ग को खाली कराया गया था किन्तु पुनः उपरोक्त सभी लोगो ने बन्जर भूमि व चकमार्ग पर कब्जा कर लिया है और चकमार्ग को ब्लेडमुक्त तारो से घेर लिया है। जिससे कभी भी जनहानि हो सकती है। उपरोक्त सभी लोग अपने मकान के पास चबूतरा बना रखा है।

गाँव के लोगो को निकलने के लिए लम्बा चक्कर लगाना पड़ रहा है। आबादी में रामनरेश का मकान बना है और यूकेलिप्टस के पेड़ लगे हुए हैं आस-पास के मकान वालो को मौत की दावत दे रहे हैं। पीडि़त ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर जांच कर कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...