बहराइच : अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली से हुई दुर्घटना में एक बालिका की मौत दो जख्मी

फखरपुर/बहराइच l फखरपुर थाना क्षेत्र के आख्तयारा से शिवराजपुर रोड पर हुए एक्सीडेंट में एक बालिका की मौत हो गई दो अन्य जख्मी हो गए l प्राप्त जानकारी के अनुसार फखरपुर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर में निसा उम्र 8 वर्ष को मिट्टी ढो रहे ट्रक्टर ट्राली ने चपेट में ले लिया जिसमें 8 वर्षीय इंसान अली का हाथ टूट गया और मौकेसे ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर भागने लगा रास्ते में बाइक चालक लक्ष्मण यादव निवासी भीलवारा बसंती जो फखरपुर दवा लेने आए थे और अपने घर वापस जा रहे थे कि शिवराजपुर से आँखत्यारा पुर रोड के मध्य उसी ट्रैक्टर ट्राली ने ठोकर मार दी जिसमें 4 वर्षीय बालिका निशा  गाड़ी के टायर के नीचे दबने से मौत हो गई। और उसकी बुवा उमा यादव15 वर्ष गंभीर जख्मी हो गई जिन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

एसओ वेद प्रकाश शर्मा ने बताया दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...