बड़ी खबर : लखनऊ के बदले गए 7 थानेदार, गुडंबा और गोसाइगंज के इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

लखनऊ में सोमवार शाम को पुलिस कमिश्नर ने सात थानेदारों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। दो थानेदारों को लाइन हाजिर कर दिया है। चर्चा है कि जल्द ही कुछ और थानेदार के साथ एसीपी के भी कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया जाएगा।

गुडंबा में खनन की शिकायत पर हुई कार्रवाई
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुडंबा में अवैध खनन की लगातार मिल रही शिकायत के चलते थानेदार कुलदीप सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। गोसाइगंज के इंस्पेक्टर विनय सिंह को क्राइम कंट्रोल न कर पाने के चलते हटाया गया है।

विभूतिखंड इंस्पेक्टर को बंथरा और बंथरा को गुडंबा का प्रभार
पुलिस कमिश्नर से विभूतिखंड इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्र को बंथरा का थाना प्रभारी बनाया गया है। बंथरा इंस्पेक्टर आलोक कुमार राय को गुडंबा थाने का चार्ज दिया गया है।
गैर जनपद से आए नागेश उपाध्याय को अलीगंज की जिम्मेदारी दी गई है।

जबकि अलीगंज इंस्पेक्टर दीपक कुमार पांडेय को गोसाईगंज का प्रभारी बनाया गया है। बंथरा इंस्पेक्टर सुखवीर सिंह भदौरिया को दुबग्गा थाने का प्रभारी और पुलिस लाइन से राम सिंह को विभूतिखंड का इंस्पेक्टर बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...