
भास्कर समाचार सेवा
बिजनौर । अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आवाहृन पर डॉ रामाशीष सिंह की पुण्यतिथि पर पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में जिला अध्यक्ष उमेश कुमार राजपूत एवं जिला महामंत्री करतार सिंह के नेतृत्व में बिजनौर क्लब से शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस मौके पर अटेवा प्रांतीय उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए निरंतर संघर्ष जारी है और रहेगा। 7 दिसंबर 2016 पुरानी पेंशन बहाली के संघर्ष में रामाशीष सिंह जी की शहादत हुई थी। बेकार नहीं जाएगी डॉ रामाशीष सिंह जी की शहादत। रामाशीष सिंह जी शहादत की बदौलत राजस्थान छत्तीसगढ़ झारखंड एवं पंजाब में पुरानी पेंशन बहाल हुई है। मंडलाध्यक्ष कुमार ने कहा पुरानी पेंशन बहाली के संघर्ष में डॉक्टर रामशीष जी की शहादत हुई है। पुरानी दिल्ली तक संघर्ष जारी रहेगा। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के मंडलाध्यक्ष सतीश चौधरी ने कहा पुरानी पेंशन बहाली के संघर्ष में 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को संघर्ष की राह पर ईमानदारी से आना होगा। सिंचाई संघ के जिलाध्यक्ष शूरवीर सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे का सहारा है जिसके लिए अटेवा पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से संघर्षरत है। इरीगेशन डिपार्टमेंट के जिला मंत्री रविश चौधरी ने कहा की पुरानी पेंशन के बिना बुढ़ापा सुरक्षित नहीं है आज शिक्षकों एवं कर्मचारीयों संघर्ष की राह पर है इसे सरकार को समझना होगा। बेसिक शिक्षक परिवार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष चित्र कुमार ने कहा की पुरानी पेंशन शिक्षकों एवं कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है जिसके लिए संघर्ष जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष जय प्रकाश पाल कहा कि पुरानी पेंशन बहाली का संघर्ष किसी एक शिक्षक एवं कर्मचारी का नहीं यह संघर्ष प्रत्येक कार्मिक का है। जो अंत तक जारी रहेगा। संघ के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा का संघर्ष निरंतर जारी है जो देश के शिक्षक कर्मचारियों के भविष्य आर्थिक सामाजिक सुरक्षा देने का के लिए कारगर सिद्ध होगा डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार रवि ने कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे का सहारा है जिसे सरकारों ने षड्यंत्र को छिनने का काम किया है। महिला विंग जिलाध्यक्ष कामिनी दिवाकर सभी का आभार व्यक्त किया। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार यादव जिला उपाध्यक्ष मोहित कुमार शर्मा कमलनी अग्रवाल श्रुति सैनी निशि वर्मा कौशल गीता रानी बबीता रानी पंकज कटारिया मिथिलेश वर्मा नरेंश कुमार सुरेंद्र कुमार सत्यपाल सिंह संदीप राजवंश जगमोहन कृष्ण कुमार संजीव कुमार हिमांशु कुमार चंद्रपाल सिंह आशीष कुमार नवीन कुमार अंकित सिंह पंकज जैसवाल संदीप कुमार विपिन शर्मा अनुराग विश्नोई अरूण कुमार हर्षित राजपूत रामवीर सिंह रविंद्र कुमार कृष्ण कुमार पाण्डेय पारस मलिक प्रदीप कुमार सुनील कुमार भूपेंद्र चौधरी विनोद यादव जयप्रकाश पटेल नरेश कुमार जितेंद्र कुमार मोहम्मद अनस आदि लोग शामिल हुए।













