
भास्कर समाचार सेवा
इटावा। डीएम इलेविन व नुमाइश कमेटी के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में डीएम इलेविन ने आखिरी बॉल पर चौका मारकर दिल और मैच दोनो जीत लिए।
डीएम इलेविन के कप्तान डीएम अवनीश राय और नुमाइश कमेटी के कप्तान गौरव पाठक के बीच हुए रोमांचक मुक़ावले में डीएम इलेविन के कप्तान द्वारा लास्ट बॉल पर 4 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। मैच में नुमाइश कमेटी द्वारा पहले बैटिंग करते हुए 186 रन बनाये। डीएम इलेविन के कप्तान अवनीश राय द्वारा अच्छी बोलिंग करते हुए 4 ओवर में 29 रन एवं उनके द्वारा बैटिंग करते हुए मात्र 17 बॉल में 37 रन की धुआंधार पारी खेली गई जिसमे 7 चौके शामिल रहे। डीएम इलेविन के एसडीएम सदर विक्रम राघव द्वारा अच्छी बॉलिंग करते हुए अपने 4 ओवर में मात्र 27 रन देते हुए एक विकेट भी लिया। डीएम इलेविन की ओर से बैटिंग में कृष्णा द्वारा बेहतरीन पारी खेलते हुए मात्र 37 बॉल में 59 रन बनाये और एसडीएम भर्थना सत्यमजीत ने 21 बॉल में 27 रन बनाये। दोनो के मध्य 84 रनों की पार्टरनरशिप हुई। मैच की आख़िरी बॉल डीएम इलेविन टीम को 4 रनों की जरूरत थी अनुराग राय द्वारा आखरी बॉल पर चौका मारकर डीएम इलेविन को मैच जिताया।












