
भास्कर समाचार सेवा इटावा। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा 12 वां निर्धन कन्या सामूहिक विवाह समारोह 26 फरवरी कोक आयोजित होगा इस हेतु 21 जोड़ियों का रजिस्ट्रेशन व परिचय मिडिल स्कूल परिसर में किया गया।
विदित हो कि भारत विकास परिषद संस्कार शाखा विगत 11 वर्षों से लगातार 21 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह करती आ रही है इस वर्ष भी यह समारोह आयोजित करने के लिए 21 जोड़ियों का रजिस्ट्रेशन एवं परिचय कार्यक्रम पूर्ण हुआ। आयोजकों के मुताबिक समारोह को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं नवविवाहित जोड़ों को उपहार स्वरूप अलमारी, पलंग गद्दे, ड्रेसिंग टेबल, सिलेंडर चूल्हा, बड़ा संदूक, सोफा सेट, रंगीन टीवी, सिलाई मशीन, साइकिल कुठला, अटैची, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, डिनर सेट, प्रेस, कूलर, पंखा व बर्तन आदि सामान भेंट किए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान शाखा के पदाधिकारी श्याम मोहन गुप्ता, जवाहर लाल शाक्य, पवन गुप्ता, मनोज गुप्ता, हरिमोहन राजपूत, पंकज राठौर, राजवीर सिंह, विनोद यादव, नरेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, विनय यादव, बलवीर सिंह, अतुल गुप्ता, प्रमेश पाल, मनोज यादव, विनोद मिश्रा, राजीव गुप्ता, विनोद बाबू, धर्मवीर सिंह, ओमकार सिंह आदि मौजूद रहे।













