सिद्धबली गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन के किरतपुर में स्टॉपेज की मांग को लेकर 378 वा साप्ताहिक धरना आयोजितमहिलाओं व गणमान्य नागरिकों का मिला समर्थन


भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद। मिशन नं 2 सत्याग्रह संकल्प अभियान बैनर तले सिध्दबली गढवाल दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन न. 12037 अप 12038 डाउन के ठहराव की मांग को लेकर 378 वा साप्ताहिक लगातार धरना दिया गया ।
सत्याग्रह पवित्र धरना स्थल पर नगर के गणमान्य व्यक्तियों व रेल यात्रीयो ने समँथन किया व महिला याञियो ने अपना समथँन देते हुए तलहा मकरानी एडवोकेट को दुवाओ से नवाजा और अगले सप्ताह महिलाओं का धरने पर बैठ कर केन्द्रीय रेल मंत्री व सांसद गिरीश चंद्र नगीना लोक सभा से दिल्ली ट्रेन के ठहराव की मांग करने की बात कही।
पवित्र धरना स्थल से संयोजक तलहा मकरानी एडवोकेट ने कहा कि केंद्रीय रेल मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव राजनीति के तहत दे रहे है ।फरवरी माह में बजट में रेल मंत्रालय नई दिल्ली ने कई ठहराव दिए परन्तु पिछले 8 वर्षों से बसी किरतपुर रेलवे स्टेशन पर सिद्धबली गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर साप्ताहिक धरना लगातार दिया जा रहा है। जिसकी रेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली को कोई परवाह नही है। आगे मकरानी ने कहा सत्याग्रह संकल्प अभियान बैनर तले मार्च माह 2023 में डीआरएम कार्यालय मुरादाबाद, जंतर मंतर नई दिल्ली पर धरने देकर सिद्धबली गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग की जायेगी। उन्होंने कहा कि दुनिया भी देख ले भारत में अहिंसा पूर्वक जनहित में सत्याग्रह की मांग को पूरा नहीं किया जाता लेकिन हमे राष्ट्रपिता ने सत्याग्रह की जो राह दिखाई हम उसी पर चलते रहेंगे
धरने की निगरानी में बिजनौर जी आर पी अफ के इंचार्ज जगत सिंह व प्रभाकर हेड कांस्टेबल रहे।
सिद्धबली गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव मांग ज्ञापन पत्र केंद्रीय रेल मंत्री के नाम स्टेशन मास्टर अमित राठी को दिया।
पवित्र धरना स्थल पर संयोजक तलहा मकरानी एडवोकेट समाजसेवी, वीरेंद्र महेश्वरी पूर्व सभासद ,राहत अली खान, , हसन अली चौधरी एडवोकेट , अजमल अंसारी पत्रकार, रासीद अहमद पत्रकार, मौ. अफजल, इमरान सिददीकी, आशकार अली चौधरी एडवोकेट आदि रहे ।धरने की अध्यक्षता तलहा मकरानी एडवोकेट ने व संचालन हसन अली चौधरी एडवोकेट ने किया |

खबरें और भी हैं...