महिला से दो बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूटी

भास्कर समाचार सेवा साहिबाबाद ।थाना इंदिरापुरम क्षेत्र वसुंधरा में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन लूट ली और मौके से फरार हो गए। महिला महिला के पति फर्रुखाबाद में एसडीएम पद पर तैनात है।
जानकारी के अनुसार पौरुष सिंह 1204 सेक्टर 9 वसुंधरा निवासी की मां अपने घर से दूध लेने के लिए जा रही थी। तभी रास्ते में सेक्टर 9 शॉपिंग कंपलेक्स के सामने दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उनकी माता जी की गले से सोने की चेन लूट ली। और मौके से फरार हो गए सरेआम हुई इस लूटपाट की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है । इस मामले में पौरुष सिंह ने थाना इंदिरापुरम में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एएसपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला के साथ लूट की घटना की तहरीर थाना इंदिरापुरम में मिली थी लूट की घटना का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।

खबरें और भी हैं...