

भास्कर समाचार सेवा
फिरोजाबाद में आज से हाई स्कूल इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर जाकर भ्रमण कर व्यवस्थाओं को लिया जायजा
बता दें 16 फरवरी से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में up बोर्ड की हाई स्कूल इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा पहली एवं दूसरी पाली में शुरू हो गई वहीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन फिरोजाबाद सिरसागंज क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह के पाली में निर्धारित समय से ही छात्र- छात्राएं के पहुंचने का
क्रम जारी रहा जहां परीक्षा केंद्रों पर शासन प्रशासन की मंशा के तहत कड़ी निगरानी बीच तलाशी के बाद छात्र छात्राओं को प्रवेश पत्र के साथ प्रवेश दिया वहीं परीक्षा समाप्त के बाद बाहर निकले तमाम स्कूली बच्चे जहां चेहरे पर मुस्कान की झलक दिखाई दी वहीं कुछ बच्चे उदास चेहरे के साथ निकले इस दौरान तमाम परीक्षा केंद्र पर जाकर जब मीडिया ने स्कूली बच्चों से पहले दिन बोर्ड परीक्षा के बारे में बात की उन्होंने कहा सरकार की तरफ से नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने को लेकर काफी अच्छी व्यवस्था की गई वही कुछ बच्चों ने कहा हमने दिन रात परीक्षा को लेकर जो तैयारी की उस में से कुछ भी नहीं आया लेकिन केंद्रों पर किसी भी प्रकार की परेशानियां नहीं हो रही है वही यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर सिरसागंज एसडीएम बुशरा बानो ने बताया आज से माध्यमिक शिक्षा up बोर्ड की हाई स्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो चुकी है जहां काभी बच्चे इस परीक्षा में भाग ले रहे नगर सिरसागंज में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं प्रत्येक केंद्र पर हाई स्कूल इंटर के छात्र छात्राएं परीक्षा देने के लिए आए हुए हैं और प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए वहीं हर टीम पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है इसके साथ साथ प्रत्येक सेंटर पर पुलिस प्रशासन की कड़ी व्यवस्था और सेंटरों में प्रत्येक कमरे में सीसी फुटेज कैमरा की व्यवस्था की गई है पूरी तरीके से शासन-प्रशासन की मंशा के अनुसार नकल विहीन परीक्षा कराने का हमारा उद्देश्य है जिसको लेकर हमारे द्वारा भी कई परीक्षा केंद्रों का लिया गया जायजा जहां सकुशल तरीके से छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं और किसी भी सेंटर पर किसी प्रकार का कोई समस्या नहीं है












