
भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद: साहू जैन डिग्री कॉलेज मैं आज पुणे सागर अभियान के अंतर्गत शपथ समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें साहू जैन कॉलेज, रमा जैन कॉलेज, एमडीएस इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने पर्यावरण को बचाने के लिए “लाइफ फॉर एनवायरमेंट” के अंतर्गत शपथ ली।
30 बटालियन द्वारा नायब सूबेदार सुखविंदर सिंह, हवलदार अरविंद सिंह द्वारा शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मेजर डॉ सविता सक्सेना, कैप्टन डॉ रीना, लेफ्टिनेंट डॉक्टर गुरप्रीत सिंह ने समाज को प्रदूषण से बचाने को,पर्यावरण को बचाने के लिए आसपास के लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर एमपी सिंह, प्रोफेसर बलराम सिंह, प्रोफेसर एके मित्तल, मनीष कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे। शपथ समारोह में सीनियर अंडर ऑफिसर आशु, नंदिनी का विशेष सहयोग रहा।














