

पैसिफिक मॉल में स्पा सेंटरो की आड़ में देह व्यापार होता पाया, आठ स्पा सेंटरो से 60 युवक एवं 39 युवक्तिया गिरफ्तार
भास्कर समाचार सेवा
साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र के पैसिफिक मॉल में आठ स्पा की आड़ में देह व्यापार का भंड़ाफोड़ पुलिस ने किया। पुलिस ने स्पा सेंटर से 60 युवतियां और 39 युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मौके से पेमेंट करने की मशीन, डीवीआर और आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, महाराजपुर पुलिस चौकी के पास पैसिफिक मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार होने की पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन ने इसपर कार्रवाई की योजना बनाई। बुधवार शाम को पुलिस लाइन से और डीसीपी ट्रांस हिंडन की टीम लेकर सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद भास्कर वर्मा पैसिफिक मॉल पहुंचे।भारी संख्या में पुलिस बल देखकर आसपास हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने मॉल में चल रहे आठ स्पा सेंटर में छापा मारा। जहां देह व्यापार होता पाया गया। अंदर युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। महिला पुलिस ने सभी युवतियों को पकड़ा लिया।बरामद युवक-युवतियों को पुलिस की बस में लेकर लिंक रोड थाने पहुंचे। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आठ स्पा सेंटर में देह व्यापार चलता मिला। मौके से 60 युवतियां और 39 युवक को पकड़ा हैं।पकड़े गए लोगों में पुलिस जानकारी कर रही है कि कितने संचालक हैं, कितने कर्मचारी और ग्राहक हैं। सभी संचालक और पकड़े गए युवक-युवतियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।तीन से पांच हजार रुपये लेते थे एक घंटे केपुलिस की जांच में सामने आया है कि स्पा सेंटर में ग्राहकों को अंदर जाने के बाद पैकेज बताए जाते थे। वहां पर तीन हजार रुपये से पांच हजार रुपये तक का पैकेज था। पैकेज के बाद ग्राहक के पसंद आने पर वह भुगतान कराकर आधे से एक घंटे के लिए अंदर भेज देते थे।दिल्ली व आसपास के राज्य से आते थे लोगपुलिस की जांच में यह भी आया है कि दिल्ली से सटे बार्डर पर स्थित स्पा सेंटर में स्थानीय के साथ साथ दूसरे जिले और राज्य के लोग भी आते थे। पकड़े गए लोगों में दिल्ली, नोएडा, हरियाणा, गाजियाबाद के लोग शामिल हैं। पुलिस सभी संचालक और कर्मचारियों से जानकारी कर रही है।बैठाई जांच, संबंधित पुलिस कर्मियों पर भी होगी कार्रवाईपुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन विवेक चंद यादव ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में स्पा की आड़ में देह व्यापार चलता मिला है। इसमें संबंधित पुलिस कर्मियों की विभागीय जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।इन स्पा में हुई कार्रवाईएस2, रायल स्पा, स्वादिका, दा हैवन, राज थैरेपी, अरोमा थेरेपी, अरमान थैरेपी, रूद्रा।













