
भास्कर समाचार सेवा
मुरादनगर। मंगलवार को हुई मोबाइल व्मुयापारी मुकेश गोयल के हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष कुंवर शहजाद चौधरी ,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल बॉबी पंडित ललित गोयल, महामंत्री त्रिवेंद्र गुप्ता , रेलवे रोड महामंत्री सुरेंद्र कुमार, उषा चौधरी, गोपाल बूरा वाले सहित व्यापारी व्यापारियों ने ग्रामीण जोन डीसीपी रवि कुमार से कार्यालय पर मुलाकात कर रेलवे रोड जाम ठेले वालो को पीली पट्टी के पीछे खड़े करने पुलिस गश्त बढ़ाने व पीड़ित परिवार को लंबे समय के लिए सुरक्षा प्रदान करने नगर की मेन रोड बस स्टैंड रावली व रेलवे रोड के सामने ऑटो रिक्शा को सही तरीके से साइड में खड़ा करने की मांग की।। डीसीपी रवि कुमार आश्वासन दिया कि हत्यारों को 2 से 3 दिन में गिरफ्तार कर लिया जाएगा और बाकी समस्याओं के निवारण भी जल्द कार दिया जायेगा ।













