
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक ने महकमे में बड़ा बदलाव करते हुए निरीक्षक के साथ दरोगाओं के कार्य क्षेत्र बदल दिए हैं।एसपी अतुल शर्मा के आदेश पर जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड से स्थानांतरण सूची जारी की गई। पुलिस लाइन से अशोक कुमार को निरीक्षक अपराध थाना जहानाबाद भेजा गया, अपराध शाखा से हरसिंह पाल को थाना पूरनपुर का अपराध निरीक्षक बनाया है, पुलिस लाइन में मौजूद निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी।
इसके अलावा उप निरीक्षक अभिषेक यादव पुलिस लाइन से थाना पूरनपुर, पुलिस लाइन से एस आई प्रदीप कुमार थाना पूरनपुर, उप निरीक्षक सिद्धांत शर्मा पुलिस लाइन से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना बरखेड़ा बनाए गए है, पुलिस लाइन से संदीप मलिक उप निरीक्षक को प्रभारी चौकी पूरनपुर गेट भेजा गया।
उप निरीक्षक उमाशंकर वर्मा को प्रभारी चौकी पूरनपुर गेट से हटकर थाना बीसलपुर भेजा है, उप निरीक्षक अनूप सिंह को पुलिस लाइन से थाना जहानाबाद ट्रांसफर किया गया, उप निरीक्षक विनोद कुमार राठी को पुलिस लाइन से थाना अमरिया भेजा गया, उप निरीक्षक अरविंद दीक्षित को पुलिस लाइन से थाना बिलसंडा भेजा है।
पुलिस लाइन में मौजूद दरोगा इंद्रपाल सिंह को सदर कोतवाली भेजा गया, उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी ठेका ट्रांसफर किया गया। दरोगा देवेंद्र सिंह को प्रभारी चौकी ठेका से हटकर सदर कोतवाली भेजा गया है और पुलिस लाइन में मौजूद दरोगा राज कवंर को थाना बरखेड़ा भेजा गया, इसके साथ ही उपनिरीक्षक राकेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना दियोरिया कला भेजा गया है।
Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X
















