वाराणसी में युवती के साथ दरिंदगी :मोबाइल बनवाने के बहाने ले गई सहेली, झांड़ियों में 5 हैवानों ने लूटी अस्मत 

वाराणसी: धर्म नगरी वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 19 वर्षीय युवती के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की सबसे वीभत्स बात यह है कि पीड़िता को जाल में फंसाने वाली उसकी अपनी ही सहेली थी। मोबाइल बनवाने के बहाने घर से बुलाई गई युवती को गंगा किनारे ले जाकर नशीली चाय पिलाई गई और फिर पांचों आरोपियों ने बारी-बारी से उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। बदहवास हालत में मिली पीड़िता के निजी अंगों से खून बह रहा था, जिसे देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

नशीली चाय और झाड़ियों के पीछे हैवानियत

पीड़िता की माँ के अनुसार, पड़ोस में रहने वाली एक लड़की उनकी बेटी की सहेली थी। बुधवार शाम करीब 5 बजे वह युवती को यह कहकर घर से ले गई कि कैथी बाजार में उसका खराब मोबाइल ठीक करवा देगी। लेकिन वह उसे बाजार ले जाने के बजाय गंगा किनारे एक सुनसान जगह पर ले गई। वहाँ पहले से ही पांच युवक मौजूद थे। सहेली के वहां से हटते ही युवकों ने युवती को कोई नशीला पदार्थ मिली हुई चाय पिलाई, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद झाड़ियों के पीछे ले जाकर पांचों दरिंदों ने उसके साथ गैंगरेप किया और उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए।

‘शादी करा दूंगा, किसी से कहना मत’ – पुलिस पर भी गंभीर आरोप

परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद जब वे शिकायत लेकर कैथी थाने पहुंचे, तो पुलिस का रवैया संवेदनहीन था। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने मामला दबाने की कोशिश की और पीड़िता पर दबाव बनाते हुए यहाँ तक कह दिया कि— “किसी से मत कहना, मैं तुम्हारी शादी करवा दूंगा।” हालांकि, जब परिजनों ने हार नहीं मानी और मामला उच्चाधिकारियों तक पहुँचता दिखा, तब जाकर पुलिस हरकत में आई। अब महिला पुलिस टीम की निगरानी में पीड़िता का कबीरचौरा अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।

पुलिस की कार्रवाई: एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब एफआईआर दर्ज कर ली है। चौबेपुर थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने परिजनों को सुरक्षा घेरे में लिया है और फरार अन्य चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वाराणसी पुलिस का कहना है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

17 − = 15
Powered by MathCaptcha