‘कल मैं सभी सवालों का जवाब दे दूंगा’, संसद में विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया

 

नई दिल्ली। मानसून सत्र के दौरान संसद में जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि वह संसद में पूछे जाने वाले किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं और विपक्ष लिखकर दे कि वह चर्चा चाहता है, तो वह जवाब देंगे।

अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली पीएम मोदी की सरकार और एनडीए सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष संसद को चलने नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा, “वो भी चर्चा करूंगा कि आपको चर्चा क्यों नहीं चाहिए। भारतीय जनता पार्टी की पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार, एनडीए की सरकार हर चीज पर चर्चा के लिए तैयार है। संसद वो चलने नहीं देते हैं।”

‘मैं खुद चर्चा में बैठूंगा’

अमित शाह ने कहा कि संसद में लापता, भाग गए और भगौड़े जैसी भाषा सुनाई दे रही है। उन्होंने कहा, “विपक्ष संसद भवन को दोनों सदनों में चलने ही नहीं दे रहा है, तो वहां जाकर क्या होगा? मैं किसी भी सवाल का जवाब संसद में देने के लिए तैयार हूं। आज तीन बजे से लेकर कल तीन बजे तक चर्चा के लिए तैयार हैं। विपक्ष दो बजे तक एक पत्र लिख कर स्पीकर ओम बिरला को दे दे।”

गृहमंत्री ने आगे कहा, “आज तीन बजे से चर्चा शुरू हो जाएगी। कल दोपहर तीन बजे मैं जवाब दे दूंगा। मैं खुद चर्चा में बैठूंगा। अब विपक्ष को तय करना है कि उन्हें चर्चा करनी है या हंगामा करना है। सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। यह भी चर्चा करूंगा कि आपने सदन क्यों नहीं चलने दिया।”

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha