कर्नाटक पेपर लीक कांड में ED की बड़ी कार्रवाई: UP के बरेली में IAS ज्ञानेंद्र गंगवार के घर छापा, मचा हड़कंप

बरेली: कर्नाटक राज्य लोक सेवा आयोग (KPSC) की परीक्षा में हुए बहुचर्चित पेपर लीक मामले की जांच की आंच अब उत्तर प्रदेश तक पहुंच गई है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में रविवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बड़ी कार्रवाई की। लखनऊ से आई ED की टीम ने नवाबगंज क्षेत्र के हिमकरपुर चमरुआ गांव स्थित 2016 बैच के कर्नाटक कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार के पैतृक आवास पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।

घर में बंद रहे परिजन, कई घंटे चली छानबीन

रविवार सुबह जब सेंट्रल और लखनऊ ED के अधिकारियों की संयुक्त टीम IAS अधिकारी के पैतृक गांव पहुंची, तो इलाके में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और छापेमारी के दौरान परिजनों को घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। अधिकारियों ने घंटों तक मकान के कोने-कोने को खंगाला और कई कागजात की जांच की। हालांकि, इस छापेमारी के दौरान टीम के हाथ कौन-कौन से अहम दस्तावेज या नकदी लगी है, इसको लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

परीक्षा नियंत्रक रह चुके हैं IAS ज्ञानेंद्र गंगवार

ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार 2016 बैच के कर्नाटक कैडर के IAS अधिकारी हैं और पूर्व में कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) में परीक्षा नियंत्रक के पद पर तैनात रह चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान हुई परीक्षाओं के पेपर लीक होने और धांधली के गंभीर आरोप लगे थे, जिसकी जांच अब मनी लॉन्ड्रिंग के कोण से ED कर रही है।

पेपर लीक के तार UP से जुड़ने पर उठे गंभीर सवाल

हाल ही में झारखंड पेपर लीक मामले के तार लखनऊ से जुड़े पाए गए थे, और अब कर्नाटक KPSC पेपर लीक प्रकरण की जांच बरेली तक पहुंचने से प्रशासनिक गलियारों में खलबली मच गई है। देश भर में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और भर्ती प्रक्रियाओं पर एक बार फिर से गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल ED की टीम बरामद दस्तावेजों की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha