मोबाइल पर नहीं हुई बात, तो सरफिरे आशिक ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट….

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के एक गांव में मोबाइल पर बात नहीं करने से नाराज 22 वर्षीय एक प्रेमी युवक ने अपनी 16 वर्षीय प्रेमिका की कथित रूप से गला दबा कर हत्या कर दी। जिले के पनागर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राजाराम दुबे ने बताया कि तिलगवां के निकट रहने वाली 16 वर्षीय लड़की का सुंदरपुर निवासी अमित वर्मन से प्रेम संबंध था। युवक ने बात करने के लिये किशोरी को एक मोबाइल फोन दिया था।

जानिए पूरा मामला 

दोनों के प्रेम संबंधों की जानकारी होने पर परिजनो ने फोन बंद करवा दिया और युवक की बात उससे नहीं हो रही थी। उन्होंने बताया कि किशोरी से बात नहीं होने पर आक्रोशित अमित बुधवार की रात उसके घर चला गया और उसके परिजनो पर हमला कर दिया।

इस पर बचाव के लिये परिवार के सदस्य भागे तो उसने प्रेमिका को चाकू से हमला कर घायल कर दिया और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इस हमले में प्रेमिका की बहन घायल हो गयी। उन्होने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर युवक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि हाल में ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिला था। जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमीका को आग के हवाले कर दिया था। लड़के को लड़की के ऊपर शक था, जिसके कारण दोनों के बीच बहस हुआ करती थी। इसी बीच लड़की ने कहा कि अगर उसे उस पर यकीन नहीं है तो वह उसे जिंदा जला दे। जिसके बाद लड़के ने सच में लड़की को जला दिया।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

42 + = 48
Powered by MathCaptcha