राजस्थान: अब अजमेर, भीलवाड़ा व अलवर में बढ़े सर्वाधिक संक्रमित, 5 मरीजों की मौत

जयपुर, । राजस्थान सरकार के स्तर पर किए जा रहे तमाम उपायों के बावजूद विभिन्न जिलों में रिकॉर्ड कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। राज्य में गुरुवार सुबह 10 जिलों में 690 नए संक्रमित मिले। इनमें भी आधे से ज्यादा संक्रमित सिर्फ 3 जिलों में बढ़े। कोरोना से पांच और मरीजों की मौत हो गई है, अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 915 हो गई है। प्रदेश में कुल 65 हजार 979 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से अब तक 50 हजार 393 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं।


प्रदेश में गुरुवार सवेरे तक राजधानी जयपुर में 3 तथा अजमेर व बीकानेर में 1-1 मरीज की मौत कोरोना से हुई है। अजमेर में सर्वाधिक 138, भीलवाड़ा में 106, अलवर में 100, जयपुर में 99, उदयपुर में 82, नागौर में 50, जोधपुर में 36, चित्तौडग़ढ़ में 22 और प्रतापगढ़ में 19 नए संक्रमितों का इजाफा हुआ है।

चिकित्सा विभाग के अनुसार अब तक जोधपुर में 9719, जयपुर में 8061, अलवर में 6442, कोटा में 3875, पाली में 3503, भरतपुर में 3341, बीकानेर में 3480, अजमेर में 3353, सीकर में 2102, नागौर व उदयपुर में 2070-2070, धौलपुर में 2006 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। जबकि, बाड़मेर में 1990, भीलवाड़ा में 1618, जालोर में 1310, सिरोही में 1069, झालावाड़ में 1026 मरीज नामांकित हो चुके हैं। इसके अलावा राजसमंद में 970, झुंझुनूं में 838, डूंगरपुर में 835, चूरू में 774, चित्तौडग़ढ़ में 704, टोंक में 514, श्रीगंगानगर में 505, करौली में 492, बूंदी में 439, दौसा में 436, बांसवाड़ा में 387, बारां में 386, प्रतापगढ़ में 327, हनुमानगढ़ में 308, जैसलमेर में 301, अन्य प्रदेशों के 189 कोरोना के मरीज मिल चुके हैं।

खबरें और भी हैं...