
नई दिल्ली। लॉकडाउन (Lockdown) के बाद से भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने खुद को काफी अपग्रेड किया है। कई किलोमीटर लंबे ट्रैक बिछाने समेत, सेमी हाईस्पीड ट्रेन चलाने के अलावा डिजिटल प्लेटफार्म में सुधार के लिए भी कई कदम उठाए है। इसी के तहत अब इडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने भारतीय स्टेट बैंक के साथ मिलकर एक नई सर्विस शुरू की है। जिसके तहत एक क्रेडिट कार्ड लांच किया गया है। जिसे IRCTC SBI Platinum Card नाम दिया गया है। इस कार्ड से आप फ्री में ट्रेन टिकट बुक (Train Ticket Booking) कर सकते हैं। साथ ही शॉपिंग एवं अन्य चीजों में भी रुपयों की बचत कर सकते हैं। तो क्या है इस कार्ड के फायदे आइए जानते हैं।
टिकट बुकिंग में होंगे फायदे
IRCTC के मुताबिक इस कार्ड को एक्टिव करते ही 350 रिवॉर्ड प्वॉइंट्स मिलेंगे। जिसका इस्तेमाल IRCTC की वेबसाइट पर फ्री टिकट बुक करने के लिए किया जा सकता है। इतना ही नहीं ग्राहकों को AC- 1, AC- 2, AC- 3 और AC- CC कैटेगरी में टिकट बुक करने पर 10 परसेंट का वैल्यू बैक रिवार्ड्स प्वाइंट्स भी मिलेंगे। 1 रिवॉर्ड प्वाइंट की वैल्यू 1 रुपए के बराबर होगी। साथ ही टिकट बुकिंग पर किराए में 1 फीसदी की छूट भी दी जाएगी।
पेट्रोल छोड़कर बाकी चीजों की खरीदारी पर मिलेंगे प्वाइंट्स
इस कार्ड का इस्तेमाल आप शॉपिंग, होटल में खाने का बिल और ट्रैवल के दौरान पेमेंट के लिए भी कर सकेंगे। इस कार्ड से पेट्रोल को छोड़कर आप जो भी सामान खरीदेंगे उसमें 125 रुपए की खरीद पर आपको एक रिवॉर्ड प्वॉइंट मिलेगा। यानि जब भी आप 125 रुपए तक का कोई सामान लेंगे उस पर एक रुपए मिलेगा। इसी तरह ये अमाउंट के हिसाब से बढ़ता जाएगा। आप इन प्वाइंट्स को IRCTC की वेबसाइट से टिकट बुक करते समय कैश करा सकते हैं। अगर आपके टिकट का मूल्य रिवार्ड प्वाइंट के बराबर है तो आप फ्री में टिकट बुक करा सकेंगे।
ट्रांजैक्शन छूट समेत बीमा कवर भी मिलेगा
इस कार्ड के जरिए टिकट बुक करने पर ट्राजैंक्शन चार्ज पर छूट मिलेगी। ऐसे में टिकट बुक करते समय लगने वाले ट्रांजैक्शन चार्ज पर 1.8 फीसदी तक की रियायत मिलेगी। इतना ही नहीं इस कार्ड का इस्तेमाल पर्सनल इंश्योरेंस प्रोटेक्शन के तौर पर करने वाले ग्राहकों को दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। जिसमें ट्रेन हादसे में होने वाली मृत्यु पर आपके परिवार को 10 लाख रुपए की बीमा कवर राशि मिलेगी।
शॉपिंग पर मिलेगा डिस्काउंट
IRCTC SBI Platinum Card कार्ड से शॉपिंग साइट्स जैसे—बिगबास्केट और Ajio आदि पर खरीदारी करने पर भारी डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलाावा रेल रेसिपी’ से ट्रेन में खाना मंगाने पर 50 फीसदी तक छूट भी मिलेगी।















