पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को कराया गया एम्स में भर्ती

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है…

लखनऊ: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें सोमवार को रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल में ऐडमिट किया गया है। वह एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया की निगरानी में हैं। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से एक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई है कि पूर्व प्रधानमंत्री को डॉक्टरों की सलाह पर भर्ती कराया गया है।

जानिए पूरा मामला 

गौरतलब है कि वाजपेयी पिछले काफी सालों से अस्वस्थ हैं और अपने सरकारी आवास पर डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चलता है। आपको बता दें कि वाजपेयी 16 मई 1996 से 1 जून 1996 तक और 19 मार्च 1998 से 22 मई 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे हैं। 25 दिसंबर 2014 को वाजपेयी को देश के सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। 25 दिसंबर पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन भी है। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में शामिल वाजपेयी पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

+ 70 = 72
Powered by MathCaptcha