बांदा: नरैनी जिले में मतदान केंद्रों पर पसरा सन्नाटा, अपनी जिद पर अड़े किसान

बांदा। यूपी के विधानसभा चुनाव को देखते हुए बांदा जिले से एक बड़ा मामला सामने देखने को मिला हैं,जहां बांदा के नरैनी विधानसभा 234 क्षेत्र के दो ग्राम पंचायत, ग्राम पंचायत दशरथ पुरवा और ग्राम पंचायत पिपहारी का मजरा दशरथ पुरवा बूथ संख्या 58 में अभी तक मतदान शुरू नहीं हुआ है. जिसे लेकर किसानों ने मांग करते हुए कहां हैं कि अलग ग्राम पंचायत दशरथ पुरवा में स्थायी गौशाला का निर्माण हो।

सीडीओ के लाख समझाने पर भी नहीं मान रहे ग्रामीण

आपको बता दें कि बांदा के नरैनी में अभी तक मतदान केंद्रों पर इस कदर सन्नाटा पसरा पड़ा हुआ हैं, मानों कि आज चुनाव का दिन ही नहीं हैं, मौके पर सीडीओ लक्ष्मी निवास मिश्रा व उपजिलाधिकारी रावेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार ने गांव वालों को बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हैं।

लिखित आश्वासन के बाद ही शुरू होगा मतदान- ग्रामीणों

ग्रामीणों का कहना है कि लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद ही मतदान शुरू होगा. हालांकि अधिकारियों ने अभी तक कोई भी लिखित आश्वासन नहीं दिया. वहीं, हनुमान जी के मंदिर के पास लगभग सौ लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

− 1 = 8
Powered by MathCaptcha