
बाराबंकी। सोमवार को ज़िला पंचायत अध्यक्ष बाराबंकी द्वारा सुन्नी समुदाय से मनोनीत देवां शरीफ़ दरगाह की प्रशासनिक व प्रबंधन कमेटी ह़ाजी वारिस अली शाह मसोलियम ट्रस्ट के दो नये सदस्यों क्रमशः ज़िला पंचायत सदस्य-सिरौलीग़ौसपुर द्वितीय, मोह़म्मद अह़मद शहेनशाह मेलारायगंज व ज़िला पंचायत सदस्य निन्दूरा मुह़म्मद अशफ़ाक मंसूरी मह़मूदाबाद जनपद सीतापुर का क़ौमी एकता द्वार से वारिस पाक के आस्ताने तक भव्य स्वागत हुआ व दरगाह पे चादरपोशी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के बाद आस्ताना देवां शरीफ़ ट्रस्ट के ऑनरेरी मैनेजर मह़मूद वारसी सद्दू मियाँ ने अपने कार्यालय में सबका चादर पहनाकर स्वागत किया उनके साथ ट्रस्ट के नवीन मनोनीत सदस्य लखनऊ हाईकोर्ट एडवोकेट चौधरी मुह़म्मद शुजाउद्दीन वारिस का भी स्वागत हुआ तथा इन तीनों सदस्यों ने कल आधिकारिक तौर पर ट्रस्ट को ज्वाइन कर लिया। उसके बाद काशाने वारिस के संस्थापक सैय्यद अरशद मुर्तुज़ा वारसी अरशद बाबा ने भी अपने आवास पर दोनों सदस्यों का स्वागत शाल ओढ़ाकर व दरगाह का प्रतीक चित्र चिह्न देकर सम्मानित किया।

स्वागत समारोह कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य रूप से मानवाधिकार कार्यकर्ता व शहेनशाह के प्रतिनिधि एस एम गुलज़ार वारसी,मानवाधिकार व किसान संगठन से मो साहिल,अब्दुर्रहमान लल्लू,जावेद वारसी,हसन,ह़ुसैन,अब्दुल्लाह,फ़रीद,जमील क़ुरैशी वारसी,मो राशिद अंसारी,तौक़ीर कर्रार,क़य्यूम प्रधान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।








