
शहजाद अंसारी
बिजनौर। नैनीताल से मीटिंग से लौटते समय रुड़की तहसीलदार सुनैना रावत की बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर शनिवार की देर रात्रि जनपद बिजनौर के तहसील नजीबाबाद क्षेत्र के सरवनपुर नहर में जा गिरी। घटना का पता लगते ही जिलाधिकारी बिजनौर रमाकांत पांडे व पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ मौका मुआयना कर गोताखोरों की मदद से गाड़ी को बाहर निकलवाया।

जिलाधिकारी बिजनौर रमाकांत पांडे ने बताया की पानी तेज होने के कारण कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को बाहर निकाला गया है। हादसे में तहसीलदार सुनैना रावत उनके अर्दली व चालक की मौत हो गई है।

पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह के अनुसार शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है तथा उत्तराखंड के अधिकारियों को हादसे के संबंध में सूचना दे दी गई है।
नैनीताल से लौटते समय हुआ हादसा
रुड़की के तहसीलदार सुनैना राणा नैनीताल में एक ट्रेनिंग कार्यक्रम में गए थे। देर रात तहसीलदार अपने अर्दली और ड्राइवर के साथ रुड़की लौट रहे थे। तभी जनपद बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र के सरवनपुर नहर के पास कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। नहर में पानी की रफ्तार थी, इसलिए कार डूब गई और तहसीलदार सुनैना राणा समेत अर्दली और ड्राइवर की भी मौत हो गई। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू करके शव निकाले।
रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि रुड़की के तहसीलदार नैनीताल से रात लौट रहे थे। अचानक कार अनियंत्रित हो गई और नहर की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी।















