गुरुग्राम में कोरोना हुआ आउट ऑफ़ कण्ट्रोल, 260 नए केस, अब तक अब तक 140 लोगोंने तोड़ा दम



गुरुग्राम। बुधवार को जिले में कोरोना के 260 नए केस आए। इस तरह अब तक जिले में कोरोना के 13986 पॉजिटिव केस आ चुके हैं और 140 लोगों की मौत हो चुकी है।


जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक अब तक 195189 लोगों को सर्विलांस पर लिया गया है। इनमें से 161882 ने अपना सर्विलांस पीरियड पूरा कर लिया है। वहीं 33307 लोग अभी भी सर्विलांस पर हैं।

अब तक 189355 लोगों के सेंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं, जिनमें से 172624 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 13986 की रिपोर्ट पॉजिटिव। इनमें से 11988 लोग ठीक हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 1858 रह गए हैं। शनिवार को 260 नए केस आए और 182 ठीक भी हुए। इसमें जोन-1 में 47, जोन-2 में 58, जोन-3 में 55, जोन-4 में 65, पटौदी खंड में 26, फर्रूखनगर में 5, सोहना खंड में 12 केस आए हैं। अब तक जोन-1 में 3338 केस, जोन-2 में 3100 केस, जोन-3 में 2909, जोन-4 में 2265, पटौदी खंड में 1256, फर्रूखनगर में 247 और सोहना खंड में 871 केस आए हैं।

खबरें और भी हैं...