जब से खुला प्यार का राज़, होने लगी भजन सम्राट पर नोटों की बरसात

एक हफ्ते के 45 लाख रूपए ले रहे हैं अनूप जलोटा!

नई दिल्ली। कलर्स का विवादित शो ‘बिग बॉस’ को शुरू हुए अभी जुम्मा-जुम्मा चार दिन हुए है लेकिन अभी से ही ये टीआरपी चार्ट पर बढ़ता दिखाई दे रहा है,  वैसे तो हर बार की तरह इस बार भी इस शो के सारे कंटेस्टेंट काफी दिलचस्प हैं लेकिन इस बार सबसे ज्यादा बातें हो रही हैं भजन सम्राट अनूप जलोटा की, जिन्होंने शो के पहले ही दिन,  ये खुलासा किया, कि वो 37 साल छोटी अपनी शिष्या जसलीन मथारू के साथ रिलेशनशिप में हैं।

'बिगबॉस' का 12वां सीजन 16 सितंबर से शुरू हो गया है

एक हफ्ते के 45 लाख रूपए ले रहे हैं अनूप जलोटा!

जिसके बाद सोशल मीडिया पर तो वो हॉट टॉपिक बन ही गए उल्टा शो को टीआरपी के चार्ट में भी पहुंचा दिया लेकिन एक और चौंकाने वाली बात उनके बारे में सामने आई है और वो ये कि अपना ये गहरा राज खोलने के लिए अनूप जलोटा को मोटी रकम मिल रही है। जी हां, इंडिया टूडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक अनूप जलोटा को अपनी जिंदगी का इतना गहरा राज खोलने पर एक हफ्ते के 45 लाख रूपए मिल रहे हैं और इसी के साथ वो इस सीजन के बिगबॉस हाउस के सबसे मंहगे सेलिब्रेटी हैं।

टीवी स्टार करनवीर बोहरा

टीवी स्टार करनवीर बोहरा

जबकि उनके बाद नंबर आता है टीवी स्टार करनवीर बोहरा का, जिन्हें एक एपीसोड के 20 लाख मिल रहे हैं, जबकि इस रेस में तीसरे नंबर पर ‘मैडम मे आई कम इन’ एक्ट्रेस नेहा पेंडसे और चौथे नंबर पर ‘ससुराल सिमर का’ फेम दीपिका कक्कड़ हैं, जिन्हें क्रमश: 20 लाख और 15 लाख रूपए मिल रहे हैं।

‘बिगबॉस’ का 12वां सीजन 16 सितंबर से शुरू हो गया है

आपको बता दें कि टीवी का मशहूर लेकिन विवादित शो ‘बिगबॉस’ का 12वां सीजन 16 सितंबर से शुरू हो गया है, शो के पहले ही दिन आकर सार्वजनिक रूप से ये बात कबूली की, वो अपने से 37 साल छोटी शिष्या जसलीन मथारु ( 28 वर्ष) के साथ रिलेशनशिप में हैं।

साढ़े तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं अनूप और जसलीन

साढ़े तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं अनूप और जसलीन

अनूप और जसलीन ने कबूला कि वो साढ़े तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जसलीन, जो कि एक गायिका और अभिनेत्री हैं, ने कहा कि अनूप उन्हें बेइंतहा चाहते हैं और उनके बिना एक पल नहीं रह पाते हैं, दोनों के इस खुलासे से जहां जसलीन के घर में सन्नाटा छा गया वहीं शो के होस्ट सलमान खान भी ये सच सुनकर हिल गए।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

38 − = 32
Powered by MathCaptcha