सुहागरात की सेज़ पर सपने संजोए थी दुल्हन, दूल्हे ने चार तांत्रिकों व दो रिश्तेदारों के साथ कर डाली हैवानियत 

Image result for सुहागरात

हरियाणा: हरियाणा में एक बेहद चौंकाने वाला शर्मनाक मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां के कुरुक्षेत्र इलाके में दुल्हन के साथ दूल्हे, चार तांत्रिकों व दो अन्य लोगों द्वारा रेप का किया गया. दुल्हन के साथ शादी के बाद सुहागरात को इस वारदात को अंजाम दिया गया. दुल्हन का आरोप है कि शादी की पहली रात ही दूल्हा यानि उसके पति ने चार तांत्रिकों व दो अन्य लोगों, जो रिश्तेदार बताये जा रहे हैं, के साथ मिलकर उसे कमरे में बंद कर लिया. उसे बेहोश किया गया. इसके बाद गैंगरेप किया गया.

आरोप पति ने बुलाए तांत्रिक व अन्य लोग
घटना हरियाणा के कुरुक्षेत्र की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि यहां 22 साल की युवती की शादी हुई. दुल्हन का आरोप है कि जिस दिन उसकी शादी हुई. उसकी शादी की पहली रात ही उसके साथ ऐसा किया गया. पति ने उसे कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद चार तांत्रिक बुलाए गए. तांत्रिक के साथ 2 और लोग आए. उसे बेहोश भी किया गया. इसके साथ पति सहित इन सभी 7 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया. उसके साथ ऐसा तीन दिन तक किया गया.

13-14 सितंबर की घटना
पुलिस के अनुसार, घटना 13 और 14 सितंबर की है. नवविवाहिता 26 सितंबर को कुरुक्षेत्र पुलिस स्टेशन पहुंची. यहां नवविवाहिता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि मामले को यमुना नगर पुलिस को दिया गया है. घटनास्थल यमुनानगर इलाके में ही है. पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है. जांच अधिकारी शीलावंती ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है. आरोपी पति का कहना है कि नवविवाहिता दिमागी रूप से ठीक नहीं है. वह मानसिक बीमार है. स्झादी के पहले ही दिन वह भाग गई थी.

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha