बिजली के खंभे में करंट उतरने से मासूम की मौत

भास्कर समाचार सेवा
मेरठ/लावड़। बिजली विभाग व नगर पंचायत की लापरवाही से 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। लोहे के खंभे में करंट उतारने के कारण ये हादसा हुआ।

कस्बा लावड़ में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते 5 वर्षीय सारिम पुत्र शारिक अंसारी मोहल्ला पटायतान छोटा बाजार की शुक्रवार की दोपहर को बिजली का करंट लगने से मौत हो गई. लोहे के खम्बे मे 4 दिन से करंट आ रहा था. स्थानीय लोगों के द्वारा कई बार अवगत कराने के बावजूद भी इस खंभे का कोई निस्तारण नहीं किया गया। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश बना हुआ।

खबरें और भी हैं...