INX मीडिया हेराफेरी के CBI केस में पी चिदंबरम की जमानत याचिका पर SC में आज होगी सुनवाई

 INX मीडिया हेराफेरी के सीबीआई केस में पी चिदंबरम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी. मंगलवार को चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने दलीलें रखी थी. अब आज सीबीआई की ओर से दलीलें रखी जाएंगी. सीबीआई चिदंबरम की जमानत का विरोध कर रही है.

सीबीआई का कहना है कि इस मामले की जांच अभी चल रही है. चिदंबरम बेहद प्रभावशाली व्यक्ति हैं, वो गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं. सीबीआई ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने भी अपने फैसले में माना है कि पी चिदंबरम गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं. सीबीआई ने कहा है कि पी चिदंबरम ने दो गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश की. ऐसे में उनकी जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए.

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था. इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने चिदंबरम की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. दरअसल, इसी केस में चिदंबरम दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा था कि वह कभी भी इन्द्राणी मुखर्जी से नहीं मिले. यहां तक कि सीबीआई कस्टडी के दौरान मुझसे कहा गया था कि पीटर हमसे मिले थे इंद्राणी नहीं. ये खुद पीटर ने अपने बयान में कहा था. ऐसा एजेंसी के अधिकरियों ने कहा था कि इसके अलावा विज़िटर्स बुक भी चेक कर सकते हैं कि इंद्राणी से हमारी मुलाकात नहीं हुई है.

सीबीआई का पक्ष रखते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा था कि ये मनी लॉन्ड्रिंग केस का क्लासिक उदाहरण है. इसी केस को हाई कोर्ट ने समझते हुए अग्रिम जमानत याचिका आरोपी का खारिज किया था. उन्होंने आगे कहा था कि पैसा एडवांटेज कंपनी में आया, आगे उसी की अन्य कंपनी ASCPL का इस्तेमाल किया गया, मोहन और राजेश जोकि ASCPL के डायरेक्टर हैं, कंपनी के 66% शेयर ट्रांसफर किए गए, ये दोनों चिदंबरम के फैमिली फ्रेंड हैं.

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha