साइबर सिटी में आफत बनी बारिश, पांच मंजिला झुकी इमारत, सिविल डिफेंस ने लोगों को रेस्क्यू कर बचाया

भास्कर न्यूज गुड़गांव

गुड़गांव में एक दिन कि ही बारिश आफत बन गई। गोल्फ कोर्स रोड पर अंडरपास बरसात के पानी से भर गए वहीं डीएलएफ क्षेत्र में दुसरे दिन भी रिहायशी क्षेत्र में बरसात का पानी भरा रहा। बारिश ने लोगों को एक ही दिन जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। सेक्टर 46 में जलभराव के कारण एक पांच मंजिला इमारत झूक गई वहीं दौलताबाद में जलभराव के कारण बाढ़ जैसे हालत होने के कारण पानी में फंसे एक परिवार को सिविल डिफेंस के वालियंटरो ने लकड़ी व पानी की बोतलों की एक नाव बनाकर रेसक्यू कर सुरक्षित कर बाहर निकाला। वहीं जलभराव के कारण नाले में पानी ज्यादा आ जाने के कारण गाड़ौली में नाला टूट गया। नाले के टूटने के कारण पानी गांव में भर गया जहां बाढ़ जैसे हालत हो गए।

 गुड़गांव सेक्टर-46 में जलभराव के कारण एक पांच मंजिला इमारत झुक गई। निगम के अधिकारियों ने जेसीबी से बिल्डिंग को सहारा देकर रोका। साइबर सिटी एक ही दिन की बारिश से बेहाल है। सड़कों परर पानी भरा हुआ है। ट्रैफिक सिस्टम भी भारी बारिश में चरमरा गया है। शपहर के कई क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बारिश की वजह से कई और भी मकानों को नुकसान पहुंचा है। सेक्टर-46 में भी बारिश और जलभराव की वजह से इमारत झुक गई। हादसे का अंदेशा होते ही लोगों ने नगर निगम को जानकारी दी।सूचना मिलते ही निगम के अधिकारी तुरंत मौके पर पंहुचे तथा स्थिती का जायजा लिया। जलभराव की वजह से इमारत झुक गई । बिल्डिंग का निचला हिस्सा दरक गया। इमारत एक तरफ झुकती जा रही है। निगम के अधिकारियों ने जेसीबी से इमारत को सहारा दिया। एहतियात के तौर पर बिल्डिंग को खाली करा दिया गया है। इमारत गिरने के कगार पर पहुंच चुकी है

वहीं सिविल डिफेंस की टीम को सुबह करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि दौलताबाद गांव के पास खेतों में एक परिवार बाढ़ में फंस गया है। परिवार ने मछली पालन का काम करने के लिए दौलताबाद गांव के ही एक व्यक्ति एक खेत किराए पर ले रखे हैं। मछली पालन के साथ-साथ मुर्गी और बत्तख पालने का भी काम है।

सूचना मिलने के बाद सिविल डिफेंस की टीम डिवीजन वार्डन  सुनील सैनी, निखिल अरोड़ा, आशीष, प्रदीप, राहुल, नितिन मौके पर पहुंचे। सिविल डिफेंस की टीम ने 20 लीटर की पानी की प्लास्टिक की बोतलों पर बांस की पट्टियां बांधकर नाव तैयार की। उस नाव पर इस परिवार के लोगों को बैठा कर पानी से बाहर लाया गया। दौलताबाद गौशाला संचालकों ने इस परिवार को रहने के लिए जगह उपलब्ध करा दी है। सिविल डिफेंस की टीम ने इन लोगों के साथ उनके पशुओं और पक्षियों को भी बचा लिया। बताया जा रहा है कि उनकी लाखों रुपयों की मछली पानी में बह गई। वहीं गाड़ौली में जलभराव के कारण नाले ज्यादा पानी आ जाने के कारण टूट गया जिसके कारण गांव बाढ़ के हालत बन गए। वहीं सेक्टर 70 में सिविल डिफेंस की टीम ने बारिश से प्रभावित लोगों को खाना भी वितरण किया।

प्रशासन के दावों की खुली पोल

गुड़गांव में बारिश ने एक बार फिर प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। जलभराव के कारण रोड पर गाड़ियां पानी में डूब गई। सड़कें तालाब में तब्दील हो गई और हाईवे पर भी बरसात का पानी भर गया। बारिश के चलते इफको चौक पर रोड धंस गई। रोड धंसने से हादसे का खतरा बढ़ गया है। इफको चौक पर एनएचएआई और पुलिस के अधिकारियों ने धंसी सड़क पर रास्ता बंद कर दिया। रुक-रुक कर हो रही बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। हीरो होंडा चौक के आसपास के इलाकों में पानी भरने से जाम भी लगा। हीरो होंडा चौक ही नहीं खेड़कीदौला इलाके में पानी भरने से पूरा ट्रैफिक जाम रहा।

खबरें और भी हैं...