
विद्यालय के बंद होने से प्राइवेट शिक्षक की आर्थिक स्थिति सुधारने की सरकार से करे मांग:एम श्रीवास्तव
कैसरगंज/बहराइच l भारतीय बेरोजगार पार्टी के पदाधिकारियों को वितरण किया गया मनोनयन पत्र बहराइच जिलाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में बहराइच जनपद के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरण किया गया जिसमें मुख्य अतिथि एम श्रीवास्तव ने अपने कमलों द्वारा पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया। एम श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय बेरोजगार पार्टी बहुत ही कम समय में बहराइच जनपद में छा गई है इस पार्टी का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का आंदोलन व संघर्ष से समस्या का कराते हैं हल एम श्रीवास्तव ने कहा प्राइमरी जूनियर विद्यालय संचालित नहीं हो रही हैं
जिससे प्राइवेट शिक्षक बेरोजगारी में शामिल हो रहे हैं जिससे उनको अपना परिवार चलाने ने बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और पढ़ाई की शुरुआत न होने से बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है इस समस्या को पार्टी के माध्यम से उच्च अधिकारियों ,शाशन प्रशासन को ज्ञापन देकर समस्या का निराकरण करने की मांग करे भारतीय बेरोजगार पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने बताया कि बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए सरकार से मांग करती है किसानों के लिए संघर्ष और महिला उत्पीड़न जैसे समस्याओं का आंदोलन कर न्याय दिलाना होता है पार्टी की नीति बताते हुए पार्टी के अधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरण किया गया इस मौके पर पदाधिकारी राजस्वरूप श्रीवास्तव,फैजान अहमद, पुत्तीलाल यादव, अनीस अहमद,रामजी मिश्रा, दयानन्द,सोमित शुक्ला आदि सैकड़ों लोगों को मनोनयन पत्र वितरण किया गया।








