प्रियंका ने सलमान को दिया तगड़ा झटका, निक संग शादी के लिए छोड़ी ये बड़ी फिल्म

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘भारत’ को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। इस फिल्म में लंबे वक्त के बाद एक बार फिर से सलमान के साथ प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी दिखाई देने वाली थी। लेकिन अब खबर आई है कि प्रियंका ने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया है। इस बात की जानकारी खुद ‘भारत’ के निर्देशक अली अब्बास जफर ने ट्वीट कर दी है।

Related image

हालांकि इसके साथ ही उन्होंने इस बात की ओर भी ईशारा किया है कि प्रियंका जल्द ही कथित ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ शादी करने वाली हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “हां प्रियंका चोपड़ा अब ‘भारत’ का हिस्सा नहीं हैं और इसका कारण कुछ बहुत खास है। उन्होंने हमें अपना यह फैसला काफी कम समय में बताया और हम सभी उनके लिए बहुत खुश हैं। टीम भारत की तरफ से प्रियंका को ढ़ेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।” गौरतलब है कि इस फिल्म से प्रियंका 2 साल के लिए बॉलीवुड में वापसी करने वाली थीं।

लेकिन अब अली अब्बास जफर के इस ट्वीट के बाद से प्रियंका और निक की शादी की खबरें और तेज हो गई हैं। बता दें कि पिछले काफी वक्त से दोनों के अफेयर्स की खबरें मीडिया में आ रही हैं। दोनों को इन दिनों हर जगह एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए देखा जा रहा है। कुछ समय से इनकी शादी की खबरें भी सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में प्रियंका ने निक को अपने परिवार के सदस्यों से भी मिलवाया था।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

28 − 22 =
Powered by MathCaptcha