थाने में सिपाही ने पत्‍नी को मारी गोली, फिर की खुदकुशी

राजनांदगांव । जिले के नक्सल प्रभावित मानपुर थानांतर्गत थाना कैंप पर‍िसर में सिपाही ने एसएलआर से गोली दागकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद जवान ने रायफल से खुद को गोलीमार कर आत्‍महत्‍या कर ली। 

पुल‍िस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मुकेश मनहर नामक जवान ने शुक्रवार रात 10 बजे पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के फौरन बाद खुद को मारकर खुदकुशी कर ली। एकाएक थाना परिसर में गोलियों की आवाज से अफरा -तफरी मच गई। सिपाही मुकेश मनहर जांजगीर-चाम्पा के मलखरौद इलाके के रहने वाला है। उसकी तीन वर्षीय बेटी साथ में सोई हुई थी। 

घटना की पुष्टि एएसपी जीएन बघेल ने की है और बताया कि वारदात की जानकारी ली जा रही है। जवान ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी जानकारी अभी तक नहीं म‍िल पाई है। एसपी जितेन्द्र शुक्ल भी मामले को लेकर मानपुर थाना कैंप पहुंच कर पुलिस से जानकारी ली। पुल‍िस दोनों शवों को पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेज द‍िया है। वहीं मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...