एसपी सख्त, झूठे मुकदमें में बेगुनाहों को फसाने वाले दरोगा पर गिरी गाज

शहजाद अंसारी/भास्कर समाचार सेवा
नगीना, बिजनौर। रस्सी का सांप व सांप की रस्सी बनाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाही का सिलसिला जारी है। झूठे मुकदमें में फसाकर बेगुनाहो को जेल भेजने वाले चर्चित दरोगा धर्मेन्द्र कुमार गौतम पर आखिरकार गाज गिर गई है। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने दागी दरोगा को लाईन हाजिर करते हुए विभागीय कार्रवाही के आदेश दिए है। पुलिस अधीक्षक ने दरोगा को लाईन हाजिर करके यह संदेश दिया है कि जो भी अपारधी को बचाएगा या निर्दोष को फसाएगा उसे किसी कीमत पर बख्शा नही जाएगा।
मालूम हो कि नगीना थाने में तैनात दरोगा धर्मेन्द्र कुमार गौतम पूर्व में थाना धामपुर के हल्का न0 एक में तैनात थे। 16 फरवरी 2022 को हल्के के ग्राम रामठेरा में हनुमान मंदिर के पास दलित प्रेम सिंह को गांव के प्रधान देवराज चौहान उर्फ सोनू के भाई नपेन्द्र चौहान उर्फ मोनू ने मारपीट व गाली गलोच करते हुए जाति सूचक शब्द कहे थे। पीडित दलित प्रेम सिंह उसी गवाहों को लेकर मुकदमा दर्ज कराने धामपुर थाने पहुंचा लेकिन प्रधान के दबाव में आकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया था उल्टा पीडित को ही थाने से भगा दिया था। प्रधान देवेन्द्र चौहान ने पुलिस की शह पर 20 फरवरी 2022 को अपनी मां का फर्जी मेडिकल मुआयना कराकर 156 (3) सीआरपीसी के तहत पीडित प्रेम सिंह व गवाह अनूप कुमार व नरेश कुमार के विरुद्व फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। प्रधान से हमसाज व मोटी रकम लेकर जांच कर रहे हल्का दरोगा धर्मेन्द्र कुमार गौतम ने पीडित प्रेम सिंह व गवाह अनूप कुमार को ही फर्जी मुकदमें में जेल भेज दिया था। मजेदार बात यह रही कि दरोगा ने प्रधान के इशारे पर इस फर्जी मुकदमें में जिस गवाह के बयान के आधार पर पीडितों को जेल भेजा था घटना के समय वह फर्जी गवाह पंजाब में था। जेल से बाहर आने के बाद पीडित दलित प्रेम सिंह व उसकी पत्नी वीरवती ने इंसाफ पाने के लिए पुलिस अधीक्षक बिजनौर नीरज कुमार जादौन, एससी/एसटी आयोग सहित आलाधिकारियों से शिकायत की थी। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने सोमवार की देर रात दागी दरोगा धर्मेन्द्र कुमार गौतम को लाईन हाजिर करते हुए विभागीय कार्रवाही के आदेश दिए है। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन दरोगा धर्मेन्द्र कुमार गौतम को लाईन हाजिर करके पुलिस को यह संदेश दिया है कि जो भी मुकदमे में अपारधी को बचाएगा या निर्दोष को फसाएगा उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नही जाएगा उसे कार्रवाही के लिए तैयार रहना होगा।

खबरें और भी हैं...