बरेली : जिला अस्पताल में 267 की प्लास्टर फीस पर वसूल रहे थे 300 रुपये, भड़क उठी कमिश्नर

बरेली। कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। प्लास्टर फीस पर 267 की जगह 300 रुपये वसूलने पर कमिश्नर भड़क गई। उन्होंने वार्ड बॉय को फटकार लगाते हुए नियमानुसार मरीजों से रसीद की धनराशि लिए जाने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने सर्जरी कक्ष के सामने बैठी मरीज बाकरगंज की साहिबा … Read more

रुद्राभिषेक या जलाभिषेक एवं कावड़ से जुड़ीं धार्मिक अवधारणाएं l

“वास्तव में कांवड़ यात्रा और शिव जलाभिषेक शक्ति संतुलन, हठ योग, तपस्या और स्वाध्याय का परियाय है: बोधराज सीकरी” भास्कर समाचार सेवा गुरुग्राम। प्रतिवर्ष श्रावण मांस में कांवड़ यात्रा और शिव जलाभिषेक हिंदू सनातन पुरातन परंपरा में सदियों से चला आ रहा है। जिसे लेकर अलग-अलग मान्यताएं और अलग-अलग धार्मिक अवधारणाएं प्रचलित हैं। आखिर कावड़ … Read more

बहराइच : 59वीं वाहिनी एसएसबी को मिला 23 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

बहराइच। नानपारा तहसील में 59वीं वाहिनी एसएसबी को 23 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है, जिसके क्रम मे शक्ति सिंह ठाकुर कमांडेंट 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के नेतृत्व में वाहिनी परिसर और अधीनस्थ समवाय (ई) बलाईगांव के अंतर्गत ग्राम बस्थानवा में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 59वीं वाहिनी के … Read more

बहराइच : वाहन चोरी रोकने के लिए खुटेहना में बनाया गया अस्थाई वाहन स्टैंड

बहराइच l थाना पयागपुर अंतर्गत खुटेहना में जो साप्ताहिक बाजार हर बृहस्पतिवार को लगती है उसमें वाहन सुरक्षा को लेकर दुपहिया वाहन मालिक हमेशा डरे रहते थे कि कहीं सामान खरीदने के चक्कर में हमारा वाहन न गुम हो जाए l इसी को देखते हुए खुटेहना पुलिस चौकी इंचार्ज सुनील कुमार वर्मा ने एक अनूठी … Read more

बरेली : 2024 मे युवाओं को लड़ने दें लोकसभा चुनाव, बुजुर्ग नेता खुद निभाएं संगठन की जिम्मेदारी

बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व वित्तमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने लोकसभा चुनाव से पूर्व अपनी ही पार्टी के बुजुर्ग नेताओं को तगड़ी नसीहत दी है। उन्होंने 75 साल की उम्र सीमा के बाद भी लोकसभा टिकट मांगने वालों पर तगड़ा हमला करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी के नियमों को … Read more

लखीमपुर : ब्याज का पैसा न चुकाने पर हुई पिटाई

लखीमपुर खीरी। पसग कोतवाली में एक सूदखोर के विरुद्ध ब्याज में ली रकम वापस मांगने के लिए पीटने व धमकाने का मामला प्रकाश में आया है। ब्याज पर रुपए लेने वाले एक शख्स रामविलास पुत्र रामचरण निवासी पसग ने पसग कोतवाली में शिकायत करते हुए बताया था कि उसने 43000 रुपए का कर्ज ब्याज पर … Read more

लखीमपुर : एसडीएम ने संवेदनशील ग्राम सरखना में राहत चौपाल का किया आयोजन

लखीमपुर खीरी । पलिया कलां में जिलाधिकारी खीरी के निर्देशानुसार अत्यधिक वर्षा और नदियों की स्थिति के चलते बाढ़ की आशंका के दृष्टिगत संवेदनशील ग्राम सरखना पूरब में राहत चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान बाढ़ आपदा के समय होने वाले नुकसान को कम करने या रोके जाने के उद्देश्य से लोगों को … Read more

लखीमपुर : लाखों रुपये कैश-ज्वैलरी के संग तीन नेपाली गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी । भारत नेपाल सीमा पर हैदराबाद से पांच करोड़ की चोरी कर भागे तीन नेपाली नागरिकों को एसएसबी ने विदेशी मुद्रा सहित लाखो रुपये, कैश व ज्वैलरी पकड़कर हैदराबाद पुलिस के सुपुर्द किया है। हैदरबाद में कई सालों से वाच मैन की नौकरी कर रहे नेपाली नागरिकों ने अपने ही मालिक की सम्पत्ति … Read more

लखीमपुर : दूसरे की जमीन को अपनी जमीन बताकर खेला बड़ा खेल, एसडीएम से शिकायत

लखीमपुर खीरी। पलियाकलां में दूसरे के नाम दर्ज जमीन को साजिश करते हुए अपनी जमीन बताकर बेंचने का आरोप लगाते हुए एक ग्रामीण ने एसडीएम कार्तिकेय सिंह को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराए जाने की मांग की है। आरोप है कि हरिजन व्यक्ति को आवंटित कृषि भूमि को सिख व्यक्ति द्वारा अपनी जमीन … Read more

लखीमपुर खीरी पहुंचे बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष, अफसरों की ली बैठक

लखीमपुर खीरी। उप्र राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डा.देवेंद्र शर्मा अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार जनपद खीरी पहुंचे, उनके जनपद आगमन पर एडीएम संजय कुमार सिंह, डीपीओ संजय कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर किया। आयोग के अध्यक्ष ने वन स्टॉप सेंटर, जिला कारागार, जिला चिकित्सालय, प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रमवापुर सत्ती, … Read more