किसानों ने लगाए सोसायटी के बाबू पर धोखाधड़ी कर घोटाले का आरोप

-जमा किये गये पैसों की रसीद को सचिव ने बताया फर्जी

दीपक गुप्ता

मथुरा(नौहझील)मांट तहसील के सुरीर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भदनवारा सोसायटी के बाबू पर घोटाले के आरोप किसानों ने लगाये हैं।वहीं इस संबंध में किसानों द्वारा बाबू के खिलाफ सुरीर कोतवाली मे तहरीर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सुरीर कोतवाली क्षेत्र की भदनवारा सोसायटी से गांव राजागढ़ी के किसानों द्वारा खरीदे गए खाद,बीज का पैसा सोसायटी पर कार्यरत बाबू चुम्मन लाल को जमा किया गया था। जमा किये गए पैसा की रसीद किसानों द्वारा बाबू चुम्मनलाल से प्राप्त की जा चुकी है। लेकिन बाबू ने किसानों से पैसा जमा कर रसीद तो दे दी लेकिन किसानों का पैसा सोसाइटी में जमा नही किया।इस दौरान बाबू चुम्मनलाल को किसी मामले में विभाग द्वारा निलंबित कर दिया गया।तो
वहीं सचिव द्वारा राजागढ़ी के किसानों को खाद,बीज के पैसों की वसूली के लिए नोटिस जारी कर दिए गए।नोटिस देखते ही किसानों में हड़कंप मच गया और तुरंत नोटिस पाकर किसान सचिव के पास अपने द्वारा जमा किये गए पैसों की रसीद लेकर पहुंचे और सचिव को रसीद दिखाईं।सचिव ने रसीदों को फर्जी बताकर पैसा जमा न होना बताया। किसानों ने पैसों की फर्जी रसीदें सचिव द्वारा बताने पर किसानों के पैरों तले जमीन खिसक गई।इसे लेकर गांव राजागढ़ी के किसान सुरीर कोतवाली पहुंचे और बाबू चुम्मनलाल के खिलाफ सुरीर कोतवाली में धोखाधड़ी कर किसानों के पैसे हड़पने की तहरीर दी है।किसानों के साथ हुई धोखाधड़ी पर भारतीय किसान यूनियन अम्बाबता के जिलामीडिया प्रभारी शिवकुमार तौमर ने कहा कि किसानों के साथ किसी भी तरह की धोखाधड़ी बर्दास्त नही की जाएगी अगर मामला जल्दी ही ना निपटा तो भारतीय किसान यूनियन अम्बाबता आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

खबरें और भी हैं...