
वैश्य समाज सेवा समिति के संरक्षक एवं भाजपाइयों ने देखी फिल्म
भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। वैश्य समाज सेवा समिति के तत्वावधान में संस्था के संरक्षक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा (प्रदेश संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी) अपनी पत्नी संगीता अग्रवाल शारदा के नेतृत्व में बुढ़ाना गेट स्थित सत्यम प्लाजा में द केरला स्टोरी फिल्म देखी। इस दौरान काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता साथ रहें। संस्था के संरक्षक विनीत अग्रवाल शारदा ने फिल्म देखने के बाद कहा, जिस प्रकार केरल में हिंदू बहन-बेटियों के साथ लव जिहाद के नाम पर अत्याचार हो रहा है, इसमें दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस फिल्म के निर्माता, निर्देशकों बधाई हुए कहा कि वे केरला की सच्चाई दुनिया के सामने लाए हैं, हमारी बहन-बेटियों को अब जागृत हो जाना चाहिए। संस्था प्रदेश अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने बताया कि पूर्व की भांति इस तरह के आयोजन भविष्य में निरंतर होते रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक गुप्ता, महिला जिला प्रभारी रुचि सिंघल, जिलाध्यक्ष अमित सिंगल, स्नेहा बंसल, महानगर अध्यक्ष अमित गर्ग, रोमेश गुप्ता सहित काफी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहें। क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, समाजसेवी जयप्रकाश अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, कैंटबोर्ड के पूर्व सभासद अनिल जैन, अपार अग्रवाल एवं शहर के गणमान्य लोग परिवार सहित उपस्थित रहें।













