दर्दनाक हादसा: भैरो घाट पर गंगा नदी में स्नान करने गए पांच दोस्त, दो की डूबने से मौत

two friends drowned in ganga in kanpur

कानपुर। यूपी  के कानपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया  है। यहां भैरो घाट पर गंगा नदी में स्नान करने गए पांच दोस्तों में से दो की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, तीन दोस्त किसी तरह से बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम गंगा में उतर गए डूबे युवकों को खोजने का अभियान चलाया। करीब तीन घंटे तक गोताखोर युवकों को खोजते रहे पर कामयाबी नहीं मिली। अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रही है।

जानिए पूरा मामला विस्तार से 

ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा 

कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र के कौशलपुरी इलाके के रहने वाले केशव, अस्मित, देव, कृष्णा व एक अन्य सभी दोस्त प्राइवेट काम करते है। सभी दोस्त अपने घर में भैरो घाट पर बने भैरो मंदिर के दर्शन करने की बात कहकर निकले थे। सभी पांच दोस्त भैरो बाबा के दर्शन करने के बाद गंगा में नहाने चले गए जिसमे दो दोस्त केशव व अस्मित गंगा की तेज धारा में फस गए।

दोनों को डूबता देख तीनो दोस्त गंगा से बाहर निकल आए और शोर मचाने लगे

लड़को को डूबते देख घाट पर मौजूद गोताखोर गंगा में कूद पड़े और दोनों की तलाश शुरू कर दी। मृतक लड़कों के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर कोहना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लड़को के शवों की तलाश करवा रही है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha