
कैसरगंज/बहराइच l कैसरगंज मुख्यालय से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर नौगइयां संपर्क मार्ग सहाय पुरवा मोड़ से ग्राम पंचायत रुकनापुर कला को जोड़ने वाले खड़न्जा मार्ग पर इस समय जेसीबी द्वारा सड़क की पटरी के पटाई का कार्य चल रहा है जानकारी करने पर पता चला कि है वर्तमान कार्य ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है सड़क के किनारे जल्द ही रोपाई किए गए किसानों के धान की फसल का पर्याप्त नुकसान भी हो रहा है यहां पर सरकार का मनरेगा व प्रवासी मजदूरों को काम देने का सरकार का दावा भी फेल नजर आ रहा है।
मेट से जानकारी करने पर मेट ने बताया कि यह कार्य जिला योजना द्वारा मंत्री जी के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग बहराइच से प्रस्तावित है। किसानों को बगैर सूचना दिए फसल नुकसान व जेसीबी से कार्य करवाने तथा मनरेगा मजदूरों को काम ना दिए जाने के संबंध में बात करने पर मेट मौर्य ने स्पष्ट रूप से बताया कि हमारा काम है l कार्य की निगरानी करना हम ठेकेदार द्वारा कराये जा रहे कार्य को देखते हैं शेष बातें विभाग के अधिकारी जाने।
बताते चलें कि ग्राम पंचायत रुकनापुर कला के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिह के अथक प्रयास से इस खड़ंजा युक्त सड़क का डामरीकरण होना है ग्रामीणों के अनुसार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि का यह कार्य सराहनीय है।












