उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: अयोध्या से कानपुर जा रही रोडवेज बस को डंपर ने मारी टक्कर, तीन की मौत

UP: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ऑटो में भिंडत... 4 की मौत और 4 गंभीर यूपी के उन्नाव में एक ट्रक और ऑटो के बीच टक्कर हो गई. जिससे ऑटो में सवार

उन्नाव। कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि रोडवेज बस के परिचालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस में पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, काशी डिपो की रोडवेज बस अयोध्या से कानपुर जा रही थी। रास्ते में नवाबगंज क्षेत्र में बस किसी वाहन से हल्के रूप से टकरा गई थी। इसके बाद चालक बस को लेकर आगे बढ़ा और दही थाना क्षेत्र स्थित रोडवेज वर्कशॉप के पास सड़क किनारे खड़ा कर दिया। यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की जा रही थी।

इसी दौरान बस के आगे खड़े परिचालक और कुछ यात्री दूसरी बस का इंतजार कर रहे थे। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने खड़ी बस में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस आगे की ओर खिसक गई और उसके सामने खड़े परिचालक समेत पांच लोग उसकी चपेट में आ गए।

हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक और एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।

मृतकों की पहचान बस्ती जिले के कप्तानगंज निवासी राजेंद्र, अयोध्या के पूराकलंदर क्षेत्र निवासी रामनरेश और कानपुर निवासी शरद गुप्ता के रूप में हुई है। वहीं, घायल परिचालक की पहचान आजमगढ़ जिले के जहानागंज निवासी इंद्रपाल सिंह के रूप में हुई है।

बताया गया कि मृतक रामनरेश अपनी पत्नी नीलम और 12 वर्षीय बेटी के साथ कानपुर अपने ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद नीलम का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि पहले पिता के निधन का दुख मिला और अब रास्ते में पति को भी खो दिया।

घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और डंपर को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। दही थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment