पाकिस्तान के तीन सैनिक ढेर और 3 चौकियां भी तबाह

  • पाकिस्तान ने बालाकोट सेक्टर में की भारी गोलाबारी 


पुंछ, । पाकिस्तानी सेना ने रविवार देर शाम को पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की।सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना ने इस नापाक हरकत पर जवाबी कार्रवाई में 3 सैनिकों को ढेर कर दिया है जबकि छह सैनिक घायल हुए हैं। साथ ही पाकिस्तान की तीन चौकियां भी तबाह होने की खबर है। 


जानकारी के अनुसार रविवार शाम को पाकिस्तानी सेना ने बालाकोट सेक्टर के पंजानी, बीहरूटी और धराटी क्षेत्र में भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू कर दी। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से फायरिंग जारी थी। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान अक्सर आतंकियों की घुसपैठ के लिए इस तरह की नापाक हरकतें करता रहा है।

खबरें और भी हैं...