मोदी सरकार ने दिया सीनियर सिटिजंस को गिफ्ट, एयर इंडिया की फ्लाइट में अब लगेगा हाफ टिकट

केंद्र की मोदी सरकार देश की जनता के लिए एक के बाद एक तमाम योजनाएं ला रही है. अब सीनियर सिटीजन्स को लेकर बड़ी ऐलान हुआ है. सरकार ने हवाई यात्रा करने वाले बुजुर्ग यात्रियों को बड़ी सहुलियत दी है. देश में 60 साल से ऊपर के किसी भी व्यक्ति को अब एयर इंडिया की टिकट आधे दाम में मिलेगी. इसकी जानकारी विमानन मंत्रालय ने दी है.

एयर इंडिया की वेबसाइट पर इस स्कीम के बारे में पूरा ब्योरा सामने आया है. तो जानिये एयर इंडिया में सफर करने वाले सीनियर सिटीजन्स के लिए क्या नया नियम लागू किया गया है.

विमानन मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि भारतीय नागरिकता प्राप्त, भारत में स्थायी रूप से रहने वाले वरिष्ठ, नागरिक जो यात्रा की तिथि को 60 वर्ष के हो चुके हों, उन्हें अब इकोनॉमी केबिन में चुनी हुई बुकिंग श्रेणी के मूल किराये का 50 फीसदी यानी आधा ही देना होगा. ये नियम भारत में किसी भी सेक्टर की यात्रा के लिए लागू होगा. टिकट जारी करने की तिथि से 1 वर्ष तक लागू माना जाएगा. यात्री के लिए सात दिन पहले टिकट बुक कराना होगा.

आपको बता दें कि एयर इंडिया की ओर से इस तरह की स्कीम पहले भी चलाई जा रही थी, हालांकि अब मंत्रालय की ओर से मान्यता दी गई है.

आपको बता दें कि एयर इंडिया को सरकार प्राइवेट हाथों में देने की कोशिश कर रही है. हाल ही में ऐसी जानकारी आई थी कि टाटा ग्रुप एक बार फिर एयर इंडिया का संचालन कर सकता है. टाटा समूह ने एयर इंडिया के द्वारा यह ईओआई दाखिल किया है. एयर एशिया में टाटा समूह की बहुल हिस्सेदारी है.

खबरें और भी हैं...