
पारम्परिक खेती में किसानों को ज्यादा कमाई ना होने के कारण बहुत से किसान आज के समय में पारम्परिक खेती छोड़ रहे हैं और इसके बदल की तलाश में हैं। किसान भाई चाहते हैं कि वो कम से कम इन्वेस्टमेंट में ज्यादा से ज्यादा कमाई कर सकें। बहुत से किसान भाई बागवानी करना चाहते हैं लेकिन उन्हें इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती जिसके चलते उन्हें नुकसान झेलना पड़ता है।
लेकिन आज हम आपको बागवानी का सबसे बढ़िया तरीका बताने वाले जिससे किसान 10 गुना तक पैदावार ले सकते हैं और अपनी आमदनी को बहुत ज्यादा बढ़ा सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक किसान का अनुभव बताएंगे जो इस तरीके से बागवानी कर रहा है। ये किसान अल्ट्रा हाई डेंसिटी और हाई डेंसिटी तकनीक से बागवानी कर रहा है इसी के चलते बहुत ज्यादा पैदावार और मुनाफा भी ले रहा है।
इस तकनीक में 5 -5 फ़ीट की दुरी पर पेड़ लगाए जाते हैं जो कि बागवानी में एक काफी नई चीज है और पहले आपने नहीं देखि होगी। इस किसान का नाम अनिल त्यागी है और आज हम इनसे जानेगे कि इस तकनीक से बागवानी करने में कितनी लागत आती है और कितनी कमाई की जा सकती है। साथ ही हम इसमें आने वाली दिक्कतों को भी बताएंगे और उनको हल करने का तरीका भी बताएंगे।
इस किसान का कहना है कि वो इस समय अमरुद और नींबू की खेती कर रहे हैं। इसी तरह थोड़ी थोड़ी ज़मीन में ये किसान धान और मक्के की खेती भी कर रहा है। हाई डेंसिटी और अल्ट्रा हाई डेंसिटी बागवानी तकनीक से 10 गुना उत्पादन लेने के बारे में पूरी जानकारी के लिए निचे दी गयी वीडियो देखें…..













