महाराष्ट्र में 1 दिन में कोरोना के कुल 5368 नए केस, 204 लोगों की मौत

मुंबई :  महाराष्ट्र में हर दिन कोरोना के कम से कम पांच हजार मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में ही कोरोना के कुल 5368 नए केस सामने आए हैं। इसके अलावा कुल 204 लोगों की मौत भी हो गई है। अब महाराष्ट्र में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,11,987 हो गई है। साथ ही कुल मौत का आंकड़ा 9026 तक पहुंच गया है।

राजधानी मुंबई में ही पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1200 संक्रमित पाए गए हैं। शहर में पिछले 24 घंटे में ही कोरोना के कुल 39 संक्रमितों की मौत हो गई है। मुंबई में अभी तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 85724 हो गई है। वहीं, कुल 4938 लोगों की मौत भी हो गई है।

महाराष्ट्र में अभी तक कोरोना के कुल 1,15,262 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। राज्य में अभी तक कुल 11,35,447 लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। दूसरी तरफ मुंबई से सटे ठाणे में अब कोरोना काफी तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को ठाणे में 268 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलें है। ठाणे में अब तक कोरोना के 10,999 मरीज हो गए हैं।

खबरें और भी हैं...