ईओ कुरावली ने सफाई व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण


– बेहतर साफ सफाई हमारी प्राथमिकता में शामिल – ईओ

कुरावली/मैनपुरी- शासन की मंशा के अनुरुप स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने और नगर के लोगों को संक्रामक रोगों से बचाने के लिए आदर्श नगर पंचायत ईओ डाॅ0 कल्पना बाजपेयी नगर की सफाई व्यवस्था को अलर्ट पर रहतीं हैं। उन्होने नगर में बेहतर सफाई के निर्देश नगर पंचायत कर्मियों को दिए हंै।

बीते दिन ईओ द्वारा नगर के मोहल्ला कानून गोयान, बैदनटोला, वक्कालान में भ्रमण करके सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कहीं पर भी गंदगी मिलने पर नगर पंचायत कर्मियों को सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए।


इस दौरान आदर्श नगर पंचायत ईओ डाॅ0 कल्पना बाजपेयी ने नगर पंचायत कर्मियों से कहा कि नगर में साफ सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखना है। दर्जनों बीमारिया गंदगी के होने से ही पनपती हंै। इसलिए कहीं पर भी गंदगी नजर नहीं आनी चाहिए। अगर किसी भी कोई दिक्कत आ रही है तो नगर के लोगों का सहयोग लें। अगर कहीं पर पानी भरता है उस जगह पर विशेष ध्यान दिया। पानी भरे हुए स्थान को तुरन्त ही बंद कराएं। पानी भरने वाली जगह पर ही बीमारियों का निवास होता है। नगर के लोगों को संक्रामक रोगांे से बचाना उनकी पहली प्राथमिकता है।
इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक मुन्नालाल गौतम, प्रेमचन्द्र मिस्त्री, अंसार अली, जितेन्द्र कुमार, सोनू कुमार, हिमांशु आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...