अब इस माफिया पर चला शिवराज का बुलडोजर करोड़ों की अवैध सम्पत्ति ध्वस्त !

एमपी में गुंडे और माफियाओं के खिलाफ सरकार की सख्ती जारी है. एक के बाद एक माफियाओं के अवैध कब्जों को धरासाही किया जा रहा है. सरकार की सख्ती का असर इस कदर दिख रहा है माफिया अब बुलडोजर देख कर कांप उठते हैं वो इस सोच में पड़ जाते हैं कि कहीं मामा ने ये बुलडोजर उनके काले साम्राज्य को गिराने के लिए तो नहीं भेजा है. प्रदेश में भू-माफिया और गुंड़ो, ड्रग्स माफियाओं पर नकेल कसने के बाद अब मामा ने डोलोमाइट माफियाओं की कब्र खोदने का प्लान तैयार लिया है.

मामा शिवराज ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में रहकर जो भी अवैध कामों को अंजाम देगा वो कितना भी बड़ा खुदा हो मामा उसे छोड़ेगें नहीं. बड़े बड़े माफियाओं के अवैध साम्राज्यों को ध्वस्त करने के बाद मामा का बुलडोजर डोलोमाइट माफिया महेश यादव पर जमकर गरजा है. ऐठाखेड़ा में डोलोमाइट के अवैध खदान में मजदूर कमलेश ठाकुर के घायल होने के बाद से ही माफिया महेश यादव पर पुलिस की कार्रवाई जारी है. पुलिस और नगर निगम टीम ने महेश यादव को बड़ा आर्थिक नुकसान पहुँचाया है.

माफिया महेश यादव ने तिलवारा-चरगवां मोड़ पर नेशनल हाइवे की 20 हजार वर्गफीट जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था. इस जमीन पर इसने और इसके भाई विनेश यादव ने दुकान व ढाबे बना रखे थे. जिसे अब मामा ने मिट्टी में मिला दिया है. रोड के एक किनारे इसने ढाबे बना रखे थे तो दूसरी ओर इसने बड़े बड़े गोदाम बना रखे थे जिसे खाद की दुकानों के लिए किराए पर दे रखा था. लेकिन अब सब कुछ मिट्टी में मिल चुका है. कार्रवाई के दौरान आठ करोड़ रुपए की जमीन और लगभग दो करोड़ रुपए का निर्माण तोड़ा गया है. इसने कब्जा की जमीनों पर दुकाने बनाकर किराए पर दे ऱखी थी जिनसे वो पैसा कमाता था. इतना ही नहीं महेश यादव यहीं से अंग्रेजी और देशी शराब का अवैध धंधा भी करता था.

लेकिन अब शिवराज के बुलडोजर ने इसके काले साम्राज्य को एक झटके में जमीन पर लाकर रख दिया. बीते दिनों महेश यादव ऐठाखेड़ा में डोलोमाइट की अवैध खदान का खनन करा रहा था. ट्रैक्टर के कम्प्रेशर ड्रिल मशीन से गड्‌ढा कर उसमें बारूद भरवाकर विस्फोट करवाता था. इसी हादसे में वहां पर काम करने वाले कमलेश ठाकुर के दोनों हाथ उड़ गए थे. उसके चेहरे और गर्दन में भी चोटें आई थी. इस मामले में तिलवारा पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 308, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, अवैध खनन सहित अन्य धाराओं में प्रकरण भी दर्ज किया है. महेश यादव पर सात आपराधिक मामले और उसके भाई विनेश के खिलाफ भी कई मामले न्यायालय में लंबित है. इन यादव भाईयों का पूरे क्षेत्र में आतंक था. लेकिन अब मामा ने कार्रवाई कर बता दिया है प्रदेश में सिर्फ कानून का राज चलेगा. जिसने अपनी चलाई मामा उसको ऐसे ही चलता कर देंगे.

खबरें और भी हैं...